आर्यन खान ड्रग्स केस (Aryan Khan) को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई बुधवार को भी पूरी नहीं हो सकी. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी NCB की ओर से से कल ASG जवाब देंगे. सुनवाई कल के लिए टाल दी गई है. तीनों आरोपियों की जिरह पूरी हुई.अब गुरुवार को एनसीबी की तरफ से एएसजी अपना पक्ष रखेंगे. एएसजी का कहना है कि उन्हें बहस को खत्म करने में करीब एक घंटे का समय लगेगा. इस हाईप्रोफाइल मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में मंगलवार को भी बहस पूरी नहीं हो सकी थी. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( NCB) ने दो अक्टूबर को मुंबई के कोर्डेलिया क्रूज शिप (Mumbai Cruise ship) पर छापेमारी के दौरान आर्यन खान और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था. सेशन कोर्ट और मजिस्ट्रेट कोर्ट से उनकी जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है. फिलहाल वो मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं. हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई के दौरान आर्यन की ओर से पूर्व अटार्नी जनरल और वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी पेश हुए थे. उन्होंने आर्यन को जमानत दिए जाने की वकालत करते हुए कहा, "वो ग्राहक नहीं था और न ही उसके पास से कोई ड्रग्स बरामद हुआ. ड्रग्स का सेवन भी उसने नहीं किया था, इसलिए गिरफ्तारी ही गलत थी."
आर्यन की जमानत याचिका का विरोध करते हुए NCB ने शाहरुख की मैनेजर पर लगाए आरोप...
सुनवाई के पहले आर्यन की ओर से एक हलफनामा दाखिल किया गया. इसमें कहा गया कि ड्रग्स केस में गवाह द्वारा एनसीबी अधिकारियों पर लेनदेन के आरोपों से उसका कोई लेना-देना नहीं है. उसकी ओर से ऐसा कोई आरोप एनसीबी अफसरों पर नहीं लगाया गया है. वहीं एनसीबी ने आर्यन खान की जमानत का विरोध किया और हलफनामा दायर किया. जांच एजेंसी ने कहा कि आर्यन खान के पिता शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही थीं. हालांकि आर्यन खान ने इसका खंडन किया है.
आर्यनकेस बन चुका है सेलेब्रिटी, सियासत और सनसनी का दिलचस्प किस्सा
मुकुल रोहतगी ने कहा था, ' आर्यन खान का कोई मेडिकल टेस्ट भी नहीं हुआ. अरबाज मर्चेंट के पास 6 ग्राम चरस थी जो उसके जूते से बरामद की गई थी. मर्चेंट इससे इनकार कर रहा है. मुझे कोई चिंता नहीं है, सिवाय इसके कि वह मेरा दोस्त हैं. किसी के जूते में क्या था या कहीं भी मेरी चिंता नहीं है. फिर भी छह ग्राम चरस हिरासत में रखने का मामला नहीं है.'