विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2019

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के ALH हेलीकॉप्टर की फोर्स लैंडिंग, अधिकारी समेत सभी लोग सुरक्षित

घटना के समय हेलीकॉपर पर नॉर्थन आर्मी कमांडर लेफ्टिनेट जनरल रणबीर सिंह समेत कुल सात क्रू सदस्य भी सवार थे.

Also Read in
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के ALH हेलीकॉप्टर की फोर्स लैंडिंग, अधिकारी समेत सभी लोग सुरक्षित
सेना के हेलीकॉप्टर को करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
नई दिल्ली:

सेना के हेलीकॉप्टर को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में फोर्स लैंडिंग करनी पड़ी. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी आने की वजह से ऐसा करना पड़ा. घटना के समय हेलीकॉपर पर नॉर्थन आर्मी कमांडर लेफ्टिनेट जनरल रणबीर सिंह समेत कुल सात क्रू सदस्य भी सवार थे. फोर्स लैंडिंग के बाद सभी सात सदस्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भारतीय सेना (Indian Army) का एक चीता हेलीकॉप्टर (Cheetah Helicopter) भूटान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

इस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गयी थी. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है. यह दुर्घटना दोपहर में करीब एक बजे हुई. सूत्रों ने बताया था कि इस संबंध में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक यह हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के खिरमू (Khirmu) से भूटान के योन्गफुला जा रहा था. 

ANI के मुताबिक दोनों पायलट में से एक पायलट भारतीय सेना के थे, जो लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के थे. जबकि दूसरे पायलट भूटान की सेना के थे, जो भारतीय सेना के साथ ट्रेनिंग में शामिल थे. फिलहाल इस पूरे मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिये गए और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे आखिर क्या वजहें हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Army Chopper Makes Emergency Landing, Army Chopper
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com