एंटीलिया केस में कारों के साथ अब एक स्पोर्ट्स बाइक की भी एंट्री हो गई है. मामले की जांच कर रही एजेंसी एनआईए ने स्पोर्ट्स बाइक को जब्त कर लिया है. एनआईए केस में अब इस बाइक के इस्तेमाल की जांच कर रही है. इसी बीच सचिन वझे की स्पोर्ट्स बाइक से कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाने की एक तस्वीर वायरल हुई है जो बताती है कि वझे को लग्जरी लक्जरी कारों के साथ स्पोर्ट्स बाइक चलाने का भी शौक था. लेकिन आतंकी साजिश की झूठी कहानी में बाइक की भूमिका पर अभी सवाल है.
वहीं, सोमवार रात NIA सचिन वझे को लेकर CST स्टेशन गई थी. जांच में पता चला है कि 4 मार्च की रात जब मनसुख गायब हुए थे तब वझे CST से लोकल गाड़ी पकड़कर ठाणे गया था. लेकिन अपना मोबाइल फोन मुम्बई पुलिस के अपने दफ्तर में ही छोड़ गया था ताकि अगर आगे कभी जांच हो तो उसका लोकेशन मुम्बई पुलिस दफ़्तर ही आये.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
सचिन वाजे पर शिकंजा : मीठी नदी से मिली नंबर प्लेट वाली कार का CCTV एनआईए के हाथ लगा
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बाइक सचिन वझे की एक कथित महिला सहयोगी के नाम पर पंजीकृत है. एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारी बाइक को एक टेम्पो के जरिए दक्षिण मुंबई में अपने कार्यालय लेकर आए.
सूत्रों ने बताया कि कथित महिला सहयोगी से एनआईए ने शुक्रवार को पूछताछ की थी. जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को मीरा रोड इलाके में एक फ्लैट की जांच की थी जिस पर महिला का कब्जा था. एनआईए को संदेह है कि 25 फरवरी को अंबानी के आवास ‘एंटीलिया' के पास एक एसयूवी मिलने के पहले, महिला 16 फरवरी को वझे के साथ शहर के एक होटल में गयी थी.
NIA को सचिन वाजे की 4 दिन और कस्टडी मिली, एक बैंक खाते में थे 26 लाख, लॉकर का पता चला
एनआईए ने पूर्व में वझे द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली आठ महंगी गाड़ियां जब्त की थीं. वझे को मामले में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था. (इनपुट भाषा से भी)
अनिल देशमुख के इस्तीफे के क्या हैं सियासी मायने, 'खबरों की खबर' में देखिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं