विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2017

रेस्टोरेंट में पेमेंट करने के बाद हरभजन सिंह का GST पर तंज- ऐसा लगा कि केंद्र और राज्य सरकार ने मेरे साथ खाना खाया है

भज्जी ने ट्वीट पर लिखा है कि रेस्टोरेंट में बिल का पेमेंट करते समय ऐसा लगा कि जैसे उनके साथ केंद्र और राज्य सरकारों ने भी खाना खाया है.

रेस्टोरेंट में पेमेंट करने के बाद हरभजन सिंह का GST पर तंज- ऐसा लगा कि केंद्र और राज्य सरकार ने मेरे साथ खाना खाया है
हरभजन सिंह ( फाइल फोटो )
  • जीएसटी पर भज्जी ने कसा तंज
  • ट्वीट पर लोगों ने खूब किया शेयर
  • लिखा- केंद्र और राज्य सरकार ने मेरे साथ खाना खाया है
नई दिल्ली:

स्पिनर हरभजन सिंह किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं. अबकी बार उन्होंने जीएसटी को लेकर ऐस ट्वीट कर दिया है जो सोलश मीडिया में ट्रेंड कर रहा है. भज्जी ने ट्वीट पर लिखा है कि रेस्टोरेंट  में बिल का पेमेंट करते समय ऐसा लगा कि जैसे उनके साथ केंद्र और राज्य सरकारों ने भी खाना खाया है. ट्वीटर पर उनके ट्वीट करते ही लोगों ने इस पर खूब प्रतिक्रियाएं दी.

यशवंत सिन्हा ने NDTV से कहा- पीएम मोदी ने मिलने का समय नहीं दिया तो क्या मैं धरने पर बैठ जाऊं

गौरतलब है कि 1 जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद पूरे देश में दूसरे टैक्सों को खत्म कर दिया है और अब स्टेट जीएसटी और सेंट्रल जीएसटी ही लिया जाता है. नए नियम के मुताबिक रेस्टोरेंट में 12 फीसदी स्टेट जीएसटी और 18 फीसदी सेंगमेंट का टैक्स लिया जाता है. हालांकि ऐसा नहीं है कि जीएसटी का नियम सभी होटलों और रेस्टोरेंट में लागू किया जा रहा है. यह उन्हीं पर लागू है जिनका रजिस्ट्रेशन किया गया है. 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harbhajan Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com