विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2017

अमरनाथ यात्रियों पर गोलियां बरसाने वाले अबु इस्माइल को लश्कर ने दी अबु दुजाना की कुर्सी

भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों आतंकी अबु दुजाना की मौत के बाद लश्कर-ए-तैयबा ने अबु इस्माइल को अपना नया कमांडर बनाया है.

अमरनाथ यात्रियों पर गोलियां बरसाने वाले अबु इस्माइल को लश्कर ने दी अबु दुजाना की कुर्सी
अबु दुजाना को भारतीय सुरक्षाबलों ने मार गिराया.
  • अबु इस्माइल बनाया गया कश्मीर में लश्कर का नया कमांडर
  • अमरनाथ यात्रा हमले का मास्टर माइंड है अबु इस्माइल
  • तीन साल से कश्मीर में सक्रिय है लश्कर का यह आतंकी
नई दिल्ली: भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों आतंकी अबु दुजाना की मौत के बाद लश्कर-ए-तैयबा ने अबु इस्माइल को अपना नया कमांडर बनाया है. अबु इस्माइल वहीं आतंकी है जिसने जुलाई महीने में अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाया था. लश्कर के इस आतंकी ने अपने तीन साथियों के साथ अमरनाथ यात्रियों की बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें 7 यात्रियों की मौत हो गई थी. सेना के सूत्रों का कहना है कि अबु दुजाना पिछले कुछ महीने से ज्यादा एक्टिव नहीं था, अबु इस्माइल ही उसकी जगह कश्मीर में लश्कर का काम देख रहा है. अब दुजाना मारा जा चुका है इसलिए इस्माइल को लश्कर ने अपना नया कमांडर नियुक्त कर दिया है.

ये भी पढ़ें: इश्क के चक्कर में मारा गया अबु दुजाना

वीडियो: जम्मू-कश्मीर में लश्कर का कमांडर अबू दुजाना ढेर


बुरहान वानी की मौत के बाद से सक्रिय है इस्माइल: सूत्रों का कहना है कि पिछले साल जुलाई में हिजबुल मुजाहिद्दीन के सुप्रीम कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद इस्माइल संगठन में सक्रिय हो गया था. आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए प्लानिंग के सारे काम वह खुद ही देख रहा था.

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में लश्कर का कमांडर अबू दुजाना ढेर

कश्मीर घाटी के युवाओं को बरगलाने से लेकर उन्हें आतंकी ट्रेनिंग दिलाने तक की जिम्मेदारी इस्माइल ही संभाल रहा है. बताया जा रहा है कि अबु इस्माइल 2014 से कश्मीर में है.

इनुपट: राजीव रंजन
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abu Ismail, Amarnath Yatra Attack, Abu Dujana, Lashkar E Taiba, Lashkar Commander
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com