- दिल्ली के जसोला में स्कूल यूनिफॉर्म में छात्र नाले में गिरा, शनिवार सुबह 11 बजे से लापता.
- बेटे की तलाश में पिता अवधेश काले गंदे पानी के नाले में उतरे, NDRF पर बाहर से ही सर्च का आरोप.
- एनडीआरएफ और बोट क्लब का सर्च ऑपरेशन जारी है.
सिस्टम और हालात के आगे एक पिता कैसे बेबसी का शिकार हो जाता है, यह इस झकझोर देने वाली तस्वीर में देखा जा सकता है, जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जसोला से आई है. बेटे को तलाशने की इस कोशिश में एक पिता की बेबसी, दर्द और उम्मीद सब कुछ साफ दिखाई दे रहा है. एक बाप के लिए इससे ज्यादा दर्दनाक और बेबस कर देने वाला मंजर शायद ही कोई हो. कचरे से बजबजा रहे नाले और गंदे पानी में अपने जिगर के टुकड़े की तलाश.
दरअसल, दक्षिण दिल्ली के जसोला में एक 15 साल का बच्चा खुले नाले में गिर गया और लापता हो गया. खबर लिखी जीने तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है. बेटे मिथुन को खोजने के लिए पिता काले पानी वाले उस खुले नाले में उतर गए, जिसमें उनका बच्चा स्कूल की यूनिफॉर्म पहने हुए गिर गया और अभी तक सुराग नहीं लग सका. मिथुन आठवीं क्लास का छात्र था. जानकारी के मुताबिक, वह पतंग के पीछे भागते हुए नाले के करीब गया था और अचानक गिर गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

हादसे के पहले मिथुन स्कूल यूनिफॉर्म में था और स्कूल जाने वाला था. अचानक वह नाले में गिर गया. मामला सामने आने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई. बोट क्लब की टीम और एनडीआरएफ की टीमें आईं लेकिन हर कोशिश नाकाम रही. परिजनों का आरोप है कि एनडीआरएफ के कर्मचारी सर्च ऑपरेशन के दौरान नाले में नहीं उतरे, वे बाहर से ही बांस के जरिए पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.
#WATCH | Delhi: The NDRF conducts a rescue operation after a 15-year-old boy, Mithun, got swept away in an open drain in Jasola. pic.twitter.com/YagqGrXwrK
— ANI (@ANI) August 23, 2026
परिवार को बेचैनी से इंतजार...
मिथुन के परिवार के लिए, हर गुजरते घंटे के साथ अनिश्चितता बढ़ती जा रही है. उनके पिता, अवधेश कुमार ने बताया कि यह किशोर शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे नाले में गिर गया था और तब से उसका कोई पता नहीं चला है.
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए अवधेश कुमार कहते हैं, "मेरा बेटा शनिवार सुबह 11 बजे नाले में गिर गया था. हमें नहीं पता कि वह कैसे गिरा, लेकिन वह मिला नहीं है. यह नाला पूरी तरह से खुला हुआ है. NDRF की टीम और गोताखोर यहा पहुंचे."
ये भी पढ़ें: दिल्ली: जसोला में खुले नाले में गिरा बच्चा लापता... सर्च ऑपरेशन जारी, परिजनों ने NDRF की टीम पर लगाए आरोप
सर्च ऑपरेशन जारी...
NDRF ने रविवार को फिर से खोज अभियान शुरू किया और लड़के का पता लगाने के लिए नाले और उसके आस-पास के इलाकों की तलाशी ली. हालांकि, अब तक मिथुन का कोई सुराग नहीं मिला है और उसका शव भी बरामद नहीं हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं