कर्मचारियों की बगावत के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस ने केबिन क्रू के 30 सदस्यों को बर्खास्त कर दिया है. एयर इंडिया ने यह एक्शन नियमों का हवाला देते हुए लिया है. जिन कर्मचारियों को कंपनी निकाला है उनमें सिक लीव पर गए कर्मचारी ही शामिल हैं. साथ ही कंपनी ने जितने भी बचे कर्मचारी अभी सिक लीव पर गए हैं उन्हें गुरुवार शाम चार बजे तक नौकरी पर वापस आने का अल्टीमेटम भी दिया है.सूत्रों के अनुसार ऐसा ना करने पर कंपनी उनके खिलाफ भी एक्शन लेने की तैयारी में है.
आपको बता दें कि कर्मचारियों की बगावत का खामियाजा अब यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है. गुरुवार को भी एयर इंडिया एक्सप्रेस की 85 फ्लाइट्स या तो रद्द हैं या फिर देरी से चल रही हैं. इस वजह से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना पड़ रहा है. अभी तक मिली सूचना के अनुसार जिस फ्लाइट्स को गुरुवार को कैंसल किया गया है उनमें चेन्नई से कोलकाता, चेन्नई से सिंगापुर और त्रिचे से सिंगापुर की फ्लाइट शामिल हैं. जबकि लखनऊ से बेंगलुरु की फ्लाइट देरी से चल रही है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
300 कर्मचारियों ने किया है बगावत
आपको बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस में काम करने वाले 300 से ज्यादा कर्मचारी बुधवार से ही काम पर नहीं आ रहे हैं. इन सभी कर्मचारियों ने एक साथ पहले सिक लीव अप्लाई की और अपना मोबाइल फोन ऑफ कर लिया. इस वजह से बुधवार को भी विमानों के संचालन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.
इन कर्मचारियों की बगावत के पीछे का कारण है नौकरी की नई शर्तें. ये सभी कर्मचारी इस नई शर्त का ही विरोध कर रहे हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा था कि हमारे केबिन क्रू के कई सदस्य मंगलवार रात से ड्यूटी पर आने से ठीक पहले बीमार हो गए और इस वजह से कई फ्लाइट्स को या तो कैंसिल करना पड़ा है या फिर वो देरी से चल रही है.
पिछले महीने भी कर्मचारियों ने प्रबंधन पर लगाया था आरोप
एयर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों के विरोध या बगावत का यह कोई पहला मामला नहीं है. पिछले महीने एयर इंडिया एक्सप्रेस केबिन क्रू के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संघ ने आरोप लगाया था कि एयरलाइन का प्रबंधन सही से काम नहीं कर रहा है और कर्मचारियों के साथ व्यवहार में समानता की कमी है. एक पंजीकृत यूनियन, एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ (AIXEU) ने भी आरोप लगाया था कि मामलों के कुप्रबंधन ने कर्मचारियों के मनोबल को प्रभावित किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं