विज्ञापन

पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की हार्ड लैंडिंग, देर रात बंद करना पड़ा रनवे

पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के एक विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. इस घटना में किसी नुकसान की खबर नहीं है.

पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की हार्ड लैंडिंग, देर रात बंद करना पड़ा रनवे
पुणे एयरपोर्ट का रनवे अस्थायी रूप से बंद है.
  • पुणे एयरपोर्ट का रनवे भारतीय वायुसेना के विमान से जुड़ी घटना के कारण अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है
  • वायुसेना ने बताया कि विमान का क्रू सुरक्षित है और किसी भी नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है
  • रनवे को फिर से चालू करने और सामान्य परिचालन बहाल करने के प्रयास अभी जारी हैं
पुणे:

पुणे एयरपोर्ट के रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार देर रात इसकी जानकारी दी. वायुसेना ने बताया कि उनके एक विमान से जुड़ी एक घटना के बाद पुणे एयरपोर्ट का रवने अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. वायुसेना ने कहा कि रनवे को फिर से चालू करने की कोशिश जारी है.

वायुसेना ने सोशल मीडिया पर कहा, 'IAF के एक विमान से जुड़ी घटना के कारण पुणे का रनवे अस्थायी रूप से बंद है. विमान का क्रू सुरक्षित है और किसी भी नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है.' वायुसेना कहा, 'रनवे को फिर से चालू करने और जल्द से जल्द सामान्य परिचालन बहाल करने के प्रयास जारी हैं.'

पुणे एयरपोर्ट 'ड्युअल यूज मॉडल' पर काम करता है. इसमें सिविलियन फ्लाइट के साथ-साथ एयरफोर्स स्टेशन भी चलता है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वायुसेना के एक विमान की "हार्ड लैंडिंग" हुई, लेकिन उन्होंने इस बारे में और जानकारी देने से इनकार कर दिया. 

केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने हवाई अड्डे पर रनवे परिचालन के निलंबन की पुष्टि की है. मोहोल ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'शुक्र है कि विमान का क्रू सुरक्षित है और किसी भी नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. एयरलाइंस को सूचित कर दिया गया है, और रनवे का सामान्य परिचालन बहाल करने में लगभग 5 घंटे लग सकते हैं.'

उन्होंने कहा, 'मैं एयरपोर्ट डायरेक्टर और वायु सेना के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हूं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्थिति जल्द से जल्द सुलझ जाए.'

यह भी पढ़ेंः तेजस जैसे विमानों को मिली 'स्वदेशी' शक्ति, अब भारत में ही रिपेयर होंगे जेट इंजन, बन रहा डिपो

लेखक के बारे में
img
प्रियंक द्विवेदी
चीफ सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune Airport, India Air Force, Pune Airport Runway Closed, Pune News, IAF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com