विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2018

बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का अब दिल्ली में होगा इलाज, दोपहर बाद विशेष विमान से पहुंचेंगे

लंबे समय से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए आज दिल्ली पहुंच रहे हैं. वह विशेष विमान से दोपहर बाद दिल्ली पहुंचेंगे.

बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का अब दिल्ली में होगा इलाज, दोपहर बाद विशेष विमान से पहुंचेंगे
मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) दोपहर बाद विशेष फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे.
नई दिल्ली: लंबे समय से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए आज दिल्ली पहुंच रहे हैं. वह विशेष विमान से दोपहर बाद दिल्ली पहुंचेंगे. कहा जा रहा है कि यहां एम्स में उनका इलाज होगा. आपको बता दें कि पर्रिकर एडवांस पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे हैं और इसका इलाज चल रहा है. वह गोआ के एक निजी अस्पताल में बीते दो दिन से भर्ती थे और शुक्रवार को गणेश चतुर्थी उत्सव में भाग लेने अपने पैतृक घर पारा गांव के लिए रवाना हुए थे. इससे पहले  बीजेपी सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि मनोहर पर्रिकर ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को फोन कर राज्य के लिये दूसरी व्यवस्था करने को कहा है. बीजेपी के पर्यवेक्षक संगठन महासचिव रामलाल और अन्य वरिष्ठ नेता बी एल संतोष गोवा भेजे जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर का अमित शाह को फ़ोन, गोवा में अब 'वैकल्पिक व्यवस्था' पर नजर

सूत्रों के अनुसर ऐसा माना जा रहा है कि पिछले कई महीनों से अस्‍वस्‍थ चल रहे पर्रिकर ने पार्टी अध्‍यक्ष के सामने सामान्‍य रूप से काम कर पाने में असमर्थता जताई है. सूत्रों के अनुसार केंद्रीय टीम सोमवार को गोवा पहुंचेगी. वो तब तक के लिए कोई विकल्‍प तलाशने की कोशिश करेंगे जब तक कि पर्रिकर के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं हो जाती. गोवा की भाजपा इकाई ने राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के अस्पताल में भर्ती होने की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को अपनी राज्य-स्तरीय कोर कमेटी की एक बैठक आयोजित की. कोर कमेटी में राज्य के तीन सांसद (दो लोकसभा और एक राज्यसभा सांसद) के साथ ही वरिष्ठ नेता शामिल हैं. हालांकि पार्टी ने बैठक की जानकरी साझा नहीं की. 

यह भी पढ़ें : गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती 

VIDEO: गोवा में भी कांग्रेस ने कहा, 'हमें मिले सरकार बनाने का मौका'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manohar Parrikar, Manohar Parrikar Health, Manohar Parrikar Hospitalised, Goa CM
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com