माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है. प्रयागराज सहित पूरे यूपी में धारा 144 लागू कर दी गई है. प्रयागराज में इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है. UP के कई जिलों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है.
बता दें कि माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. दोनों को पुलिस मेडिकल के लिए प्रयागराज मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची थी, जहां पर उन्हें गोली मार दी गई. अतीक अहमद के वकील के मुताबिक, दोनों को 10 से ज्यादा गोलियां लगीं. साथ ही उन्होंने कहा कि हत्या के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
CM योगी ने दिए जांच के आदेश
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की घटना को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद गंभीरता से लेते हुए तुरंत घटना का संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने घटना के बाद तुरंत उच्चस्तरीय बैठक बुलाई और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने तीन सदस्यीय जांच आयोग के गठन के निर्देश भी दिए हैं. इस मामले में तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ये भी पढ़ें :* अतीक अहमद और अशरफ की कैसे हुई हत्या? जानिए पूरा घटनाक्रम, 10 बड़ी बातें
* "अपराध की पराकाष्ठा...", अतीक अहमद की हत्या पर बोले अखिलेश यादव
* अतीक अहमद और अशरफ की हत्या में कथित तौर पर शामिल थे ये अपराधी, नाम आया सामने, दो गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं