तमिलनाडु कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की कथित हत्या के बाद उसके पिता ने आत्महत्या कर ली है. हालांकि, पुलिस मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने तक इसे पक्के तौर पर आत्महत्या कहने से बच रही है. पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, मृतक शख्स के पड़ोसियों ने पुलिस को बताया है कि बीते दिनों बेटी का पीछा करने वाले कुछ लड़कों ने कथित तौर पर चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया था. इस घटना में शख्स की बेटी की मौत हो गई थी. इस हादसे को लेकर वो बहुत आहत थे.
बता दें कि शख्स के आत्महत्या के बाद तमिलनाडु पुलिस ने इस मामले को फिलहाल जांच के लिए क्राइम ब्रांच - क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट को ट्रांसफर कर दिया है. इस घटना को लेकर सीएम स्टालिन ने संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि ये हम सब की जिम्मेदारी है कि हम ये सुनिश्चित करें कि भविष्य में इस तरह की कोई घटना किसी महिला के साथ ना हो. मैं कॉलेज छात्रा की मौत से सदमे में हूं. उन्होंने आगे कहा कि चाहे लड़की हो या लड़का, बच्चों की परवरिश करते समय हमें इस बात को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए कि वो अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों का सम्मान करना भी सीखें. आज समाजिक शिक्षा हमारे टेक्स्ट बुक का हिस्सा है. हमे उन्हें सिखाना होगा कि अपने परिजनों की इज्जत करने के साथ-साथ दूसरों की कदर और इज्जत करना भी जरूरी है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बहरहाल, छात्रा को कथित तौर पर ट्रेन के आगे फेंकने के मामले की जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपियों ने लड़की को ट्रेक के आगे इसलिए फेंका क्योंकि उसने उनका प्रपोजल ठुकरा दिया था. हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तक पुख्ता तौर पर इसपर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है.
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं