नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण काबू में है. चीन और अमेरिका समेत कई देशों में जहां प्रतिदिन कोविड-19 संक्रमण के हजारों मामले सामने आ रहे हैं, वहीं भारत में ये संख्या बेहद कम है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 114 नए मामले सामने आए, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,119 रह गई है. देश में अब तक कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 4,46,81,154 हो गई है.
कोविड-19 से ठीक होने की दर बढ़कर 98.80% पहुंची
स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, मृतक संख्या 5,30,726 है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 से ठीक होने की दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 30 मामलों की कमी आई है. बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,48,309 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है.
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
भारत में दी जा चुकीं कोविड-19 रोधी टीके की 220.17 करोड़ खुराक
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.17 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं. भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.
बता दें कि देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे. चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पिछले दिनों तेजी से बड़े हैं. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के तहत चिकित्सा प्रशासन ब्यूरो के चीफ जिओ याहुई ने प्रेसवार्ता में कहा कि चीन के अस्पतालों में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है. 8 दिसंबर से लेकर 12 जनवरी के बीच अबतक 59,938 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं