चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नगर निगमों के महापौर और सदस्यों, जिला परिषद के अध्यक्ष और सदस्यों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की बृहस्पतिवार को घोषणाएं की. मुख्यमंत्री ने 1957 के हिन्दी आन्दोलन में भाग लेने वाले 'मातृभाषा सत्याग्रहियों' और 'आपातकाल पीड़ितों' के लिए पेंशन राशि 10,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये करने की भी घोषणा की.
उन्होंने 10 जिलों की 190 कॉलोनियों को नियमित करने का भी ऐलान किया. मुख्यमंत्री ने एक नवंबर से एक दिसंबर के बीच राज्य के विभिन्न राजमार्ग पर स्थित छह टोल प्लाजा को बंद करने की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि इससे लोगों के सालाना तौर पर 13.50 करोड़ रुपये बचेंगे. मनोहर लाल अपनी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस दौरान उन्होंने औपचारिक रूप से ‘प्राणवायु देवता पेंशन' योजना की भी शुरुआत की, जिसके तहत 75 साल से अधिक पुराने पेड़ों के संरक्षकों को वृक्षों की देखभाल और रखरखाव के लिए 2,750 रुपये की वार्षिक पेंशन दी जाएगी. वन क्षेत्रों में स्थित वृक्ष इस योजना के अंतर्गत नहीं आएंगे.
मुख्यमंत्री ने नगर निगमों, नगर परिषदों और समितियों के सदस्यों के मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की घोषणा की. खट्टर ने कहा कि यह निर्णय एक अक्टूबर, 2023 से प्रभाव से लागू होगा. उन्होंने कहा कि पहले महापौरों को 20,500 रुपये मासिक मानदेय मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दिया गया है.
इसी प्रकार, वरिष्ठ उपमहापौर का मानदेय 16,500 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये, जबकि उपमहापौर का मानदेय 13,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये और पार्षदों का मानदेय 10,500 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया गया है. नगर परिषद अध्यक्ष का मानदेय 10,500 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया गया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने यमुनानगर में 800 मेगावाट के ताप विद्युत संयंत्र की स्थापना को मंजूरी दे दी है. उन्होंने यमुना सतलुज संपर्क नहर (एसवाईएल) के मुद्दे पर कहा कि नहर बनाना और पानी का बंटवारा करना दो अलग अलग मुद्दे हैं और मामले पर अलग रुख रखने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना की.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं