विज्ञापन

सरकारी स्कूल के 19 छात्र अधिक मात्रा में आयरन की गोलियों लेने के बाद अस्पताल में भर्ती

छात्रों को हर सोमवार को आयरन की गोलियां दी जाती हैं. हालांकि, जिला परिषद (जिप) स्कूल के कुछ छात्रों ने कथित तौर पर मंगलवार को शिक्षकों की अनुपस्थिति में अधिक गोलियां खा लीं.

सरकारी स्कूल के 19 छात्र अधिक मात्रा में आयरन की गोलियों लेने के बाद अस्पताल में भर्ती
  • चंद्रपु के एक जिला परिषद स्कूल में 19 छात्रों ने अत्यधिक एनीमिया रोधी गोलियां खा लीं जिससे वे बीमार पड़ गए.
  • भद्रावती तहसील के भामदेली गांव से मिली सूचना के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
  • छात्रों को हर सोमवार आयरन की गोलियां दी जाती हैं, मंगलवार को शिक्षकों की गैरमौजूदगी में अधिक गोलियां ली गईं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंद्रपुर:

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के एक जिला परिषद स्कूल के 19 छात्रों ने बिना किसी की निगरानी में अत्यधिक मात्रा में एनीमिया रोधी गोलियों का सेवन कर लिया जिससे वे बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. अधिकारियों ने बताया कि भद्रावती तहसील के भामदेली गांव से घटना की सूचना मिलने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं.

अधिकारियों के अनुसार, छात्रों को हर सोमवार को आयरन की गोलियां दी जाती हैं. हालांकि, जिला परिषद (जिप) स्कूल के कुछ छात्रों ने कथित तौर पर मंगलवार को शिक्षकों की अनुपस्थिति में अधिक गोलियां खा लीं.

जिला परिषद के जिला स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कटारे ने बताया कि बुधवार रात को कुल 19 छात्रों ने चक्कर आने और अत्यधिक अस्वस्थ महसूस करने की शिकायत की. उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन ने एंबुलेंस बुलाई और उन्हें चंद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

चिकित्सकों के अनुसार, 16 छात्रों की हालत स्थिर है. उन्होंने बताया कि तीन छात्र निगरानी में हैं. अधिकारियों ने बताया कि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुलकित सिंह ने मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.

ये भी पढे़ं :  लोकसभा स्पीकर पर आरोप, नरवणे की किताब पर हंगामा... बजट सत्र का पहला हिस्सा इन वजहों से किया जाएगा याद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com