पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को चिट्ठी लिखकर दिल्ली सरकार की शक्तियां कम करने के प्रयासों के खिलाफ उनके संघर्ष का समर्थन किया है. ममता बनर्जी ने कहा, आपका संघर्ष, मेरा संघर्ष है.
ममता बनर्जी ने कहा, मैं और मेरी पार्टी पूरी तरह से आपके साथ हैं. केंद्र सरकार का कदम मुख्यमंत्री के स्तर को घटाने वाला, संविधान और लोकतंत्र विरोधी है.लोकसभा में पेश किया गया GNCTD संशोधन बिल 2021 भारतीय लोकतंत्र के संघीय ढांचे पर सर्जिकल स्ट्राइक है. केंद्र सरकार का यह कदम लोकतंत्र का मजाक उड़ाने वाला है.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
NCT बिल के खिलाफ जंतर-मंतर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- ये लोग सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानते
ममता ने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आम आदमी पार्टी के हाथों 2014 और 2019 में हुई अपमानजनक हार को पचा नहीं पाए हैं. ये लोग परोक्ष रूप से दिल्ली में सरकार चलाना चाहते हैं और यही GNCTD कानून में प्रस्तावित संशोधन का असली मकसद है. ममता ने कहा कि जो बीजेपी कर रही है वह कोई नई चीज नहीं है राज्य दर राज्य हर नॉन बीजेपी राज्य में यह किया जा रहा है.
केजरीवाल के सुशासन मॉडल से घबरा गई BJP, इसीलिए ताकत छीनी जा रही: मनीष सिसोदिया
पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में राज्यपाल बीजेपी के पदाधिकारियों की तरह काम कर रहे हैं ना कि एक तटस्थ संवैधानिक संरक्षक की तरह. टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि समय आ गया है कि बीजेपी के लोकतंत्र और लोकतंत्र पर इस तरह के हमलों के खिलाफ एकजुट हुआ जाए और लड़ा जाए खासतौर से एक राज्य सरकार को महज म्युनिसिपालिटी में तब्दील करने की कार्यवाही के खिलाफ.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं