विज्ञापन
This Article is From May 23, 2016

अच्छे दिन का वादा कर केंद्र में सरकार आई थी, दो साल हुए पर अच्छे दिन नहीं आए : अखिलेश यादव

अच्छे दिन का वादा कर केंद्र में सरकार आई थी, दो साल हुए पर अच्छे दिन नहीं आए : अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
बदायूं: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार को बदनाम करने के लिए चुनाव से पहले विरोधी ताकतें साजिश कर सकती हैं। जनता को ऐसी ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है। बदायूं में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने हमेशा दिलों को जोड़ने का काम किया है। सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास को रफ्तार दी है और स्वास्थ्य सेवाओं की अधिकाधिक लोगों तक पहुंच बढ़ाई है।

यूपी में एक ऐसी सरकार भी देखी है जो सिर्फ नीले पत्थर लगाती थी
उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग सांप्रदायिक सौहार्द, गांव-गरीब, किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं सबके हितों की बात कर करते हैं। जनता ने उप्र में ऐसी सरकार भी देखी है जो सिर्फ नीले पत्थर लगाती थी। अच्छे दिनों का वादा कर केन्द्र में एक सरकार आ गई है। दो साल हो गए, मगर देश में किसी के लिए भी अच्छे दिन नहीं आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पेंशन देकर सरकार ने गरीबों का साथ निभाया है। कामधेनु योजना लाकर प्रदेश में दुग्ध क्रांति की नींव रखी है। अखिलेश ने चुनौती देते हुए कहा कि जनता हमारे साथ है और विरोधी ताकतें कुछ भी कर लें, उप्र में फिर से सपा की सरकार बनेगी।

सपा सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे विरोधी
यूपी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि 108-102 नम्बर पर डायल करने पर एंबुलेंस सेवा गरीबों को उपलब्ध करा कर न जाने कितने लोगों की जिंदगी बचाई गई है। सड़कें, पुल और एक्सप्रेस-वे के निर्माण हुए हैं। प्रतिकूल परिस्थिति में भी हजारों नौजवानों को नौकिरयां दी गई हैं। सीएम ने कहा कि जनता सपा सरकार पर भरोसा करती है, जिससे विरोधी ताकतें घबरा गई हैं और सरकार को बदनाम करने के लिए साजिश कर रही हैं। बदायूं की एक घटना को लेकर विरोधियों ने दुष्प्रचार किया था और सच्चाई बाद में कुछ और ही निकली थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
अच्छे दिन का वादा कर केंद्र में सरकार आई थी, दो साल हुए पर अच्छे दिन नहीं आए : अखिलेश यादव
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com