संयुक्त राष्ट्र (United Nations) महासभा में भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के एक-दूरसे के ऊपर की गई तल्ख टिप्पणियों के बावजूद संयुक्त राष्ट्र दोनों देश के बीच बातचीत को लेकर आशान्वित है. संयुक्त राष्ट के महासचिव के प्रवक्ता ने एनडीटीवी से खास बातचीत के दौरान यह उम्मीद जताई है. इस साल की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा था कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा को लेकर उत्साहित हैं और उन्होंने उम्मीद जताई थी कि आगे चलकर दोनों देशों के बीच बातचीत भी होगी.
हालांकि, हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत और पाकिस्तान ने बेहद कड़े बयानों का आदान-प्रदान किया है. पाकिस्तान ने भारत पर इस्लामोफोबिया को कायम रखने का आरोप लगाया, जबकि भारत ने कहा कि पाकिस्तान "आतंकवादियों को पनाह दे रहा है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक से पूछा गया कि क्या संयुक्त राष्ट्र भारत और पाकिस्तान के बीच इस आदान-प्रदान से चिंतित है, विशेष रूप से इस क्षेत्र में शांति के संबंध में, साथ ही यह भी पूछा गया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव दोनों देशों के नेता से बातचीत की योजना बना रहे हैं.
दुजारिक ने NDTV से कहा, "हमने टिप्पणियों को सुना और मुझे लगता है कि टिप्पणियों के लहजे और तथ्यों के बावजूद हम हमेशा आशान्वित हैं कि दोनों देशों के बीच बातचीत हो सकती है."
शुक्रवार को, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक पूर्व-रिकॉर्डेड वीडियो संबोधन में भारत पर मुसलमानों पर "आतंक का शासन" करने का आरोप लगाया.
संयुक्त राष्ट्र में भारत अक्सर पाकिस्तान के झूठे बयानों को नजरअंदाज करता रहा है, लेकिन इस बार अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए पाकिस्तान को जवाब दिया. संयुक्त राष्ट्र मिशन पर भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने कहा कि पाकिस्तान "अल-कायदा के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को आश्रय दिया था और उसे महिमामंडित करता रहा है" जो 2011 में एबटाबाद में अमेरिकी विशेष बलों द्वारा मारा गया था.
यह भी पढ़ेंः
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं