शिमला:
हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरुवार शाम को हाल ही में हुई बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण एक बहुमंजिला इमारत ढह गई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.
राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि यह घटना शिमला में हाली पैलेस के पास घोड़ा चौकी पर शाम 5.45 बजे हुई.
उन्होंने बताया कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
सोशल मीडिया पर इमारत गिरने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)लेखक के बारे में
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Multi-storey Building Collapsed, Shimla Building, शिमला में गिरी इमारत