विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2017

भारतीय महिला ने मांगी मदद, सुषमा स्‍वराज ने सऊदी अरब में दूतावास से मदद के लिए कहा

Also Read in
भारतीय महिला ने मांगी मदद, सुषमा स्‍वराज ने सऊदी अरब में दूतावास से मदद के लिए कहा
सुषमा स्‍वराज ने हैदराबादी महिला की मदद के लिए भारतीय दूतावास से आग्रह किया.(फाइल फोटो)
नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास से हैदराबाद की एक महिला को बचाने और स्वदेश भेजने को कहा है जिसे वहां बुलाने वालों द्वारा कथित तौर पर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा है. सुषमा ने एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर रियाद स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों को ये निर्देश दिया है. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि एजेंटों ने महिला को धोखा दिया और उसके बाद उसे वहां ले जाने वाले अब उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं.

मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ''मैंने सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास से उसे (महिला को) जल्द-से-जल्द बचाने और वापस लाने को कहा है.'' उन्होंने महिला को सऊदी अरब भेजने वाले एजेंट के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश भी दिया है.






(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushma Swaraj, Saudi Arab, Hyderabad Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com