विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2017

अयोध्या मंदिर मुद्दे पर श्री श्री रविशंकर ने कहा, दिख रही है आशा की किरण

अयोध्या विवाद की मध्यस्थता का प्रस्ताव देने वाले 'आर्ट आफ लिविंग' संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर मुद्दे को सुलझाने के लिए आशा की किरण दिख रही है.

अयोध्या मंदिर मुद्दे पर श्री श्री रविशंकर ने कहा, दिख रही है आशा की किरण
नागपुर: अयोध्या विवाद की मध्यस्थता का प्रस्ताव देने वाले 'आर्ट आफ लिविंग' संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर मुद्दे को सुलझाने के लिए आशा की किरण दिख रही है. उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे. रविशंकर ने हवाईअड्डे पर एक सवाल के जवाब में कहा कि आशा की किरण दिख रही है. बहुत अच्छा माहौल बनता जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: श्री श्री रविशंकर अयोध्या विवाद पर बोले, मुस्लिम मंदिर के विरुद्ध नहीं

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अयोध्या मुद्दे पर भागवत से मिलेंगे तो रविशंकर ने कहा कि मैं उनसे मिलकर राम मंदिर मुद्दे पर चर्चा करूंगा. वह 'आर्ट ऑफ लिविंग' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने यहां आए थे.

VIDEO: राम मंदिर पर फॉर्मूले की तलाश में श्री श्री रविशंकर 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sri Sri Ravi Shankar, Ayodhya Temple Issue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com