- US ने हटाया वैक्सीन से प्रतिबंध
- अदार पूनावाला ने दिया धन्यवाद
- SII के CEO हैं अदार पूनावाला
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के CEO अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S Jaishankar) को नीति परिवर्तन के लिए धन्यवाद दिया है. इससे भारत और अन्य देशों में कोरोनावायरस टीकों (Coronavirus Vaccine) के उत्पादन को बढ़ावा देने की उम्मीद है. पूनावाला की कंपनी कोरोना के टीके कोविशील्ड (Covishield) का निर्माण कर रही है.
अदार पूनावाला ने कुछ देर पहले ट्वीट किया, 'जो बाइडेन और एस जयशंकर को प्रयासों के लिए धन्यवाद. इस नीति परिवर्तन से विश्व स्तर पर और भारत को कच्चे माल की आपूर्ति में वृद्धि होगी. इससे हमारी वैक्सीन उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और इस महामारी के खिलाफ हमारी एकजुट लड़ाई को मजबूती मिलेगी.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत के 'लोगों की कीमत' पर कभी वैक्सीन का निर्यात नहीं किया : अदार पूनावाला
दरअसल गुरुवार को अमेरिका ने अपने रक्षा उत्पादन अधिनियम के तहत फरवरी में लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि फाइजर सहित स्थानीय निर्माताओं के पास अपनी आबादी के लिए खुराक का उत्पादन करने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हों.
व्हाइट हाउस वैक्सीन उत्पादन की क्षमता बढ़ाने खासकर फाइजर और मॉडर्ना पर, ज्यादा जोर इसलिए दे रहा है क्योंकि अमेरिका चाहता है कि वह 4 जुलाई तक अपने देश के सभी नागरिकों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर सके.
कोविशील्ड टीके की दो खुराकों के बीच अंतर बढ़ाने के फैसले पर बोले अदार पूनावाला - गुड डिसीज़न
व्हाइट हाउस के एक बयान में कहा गया कि बाइडेन प्रशासन अब हमारे अधिकृत टीकों की आपूर्ति को लेकर आश्वस्त है और इसके परिणामस्वरूप, हम एस्ट्राजेनेका (सीरम संस्थान द्वारा भारत में निर्मित और बेची जाने वाली वैक्सीन), नोवावैक्स और सनोफी के लिए डीपीए प्राथमिकता रेटिंग को हटा रहे हैं.
VIDEO: फाइजर-मॉडर्ना को छूट? सरकारी सूत्रों ने कहा- 'दायित्व से मुक्ति' की शर्त में दिक्कत नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं