विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2018

राज्‍यसभा चुनाव 2018 : 59 में से सिर्फ 26 सीटों पर होगा मतदान, बदलने जा रहा है सदन का गणित

संसद के उच्‍च सदन के लिए आज वोटिंग होनी है. अप्रैल में राज्‍यसभा के 62 सदस्‍य सेवानिवृत्‍त हो रहे हैं. इनमें तीन मनोनीत सदस्‍य हैं.

राज्‍यसभा चुनाव 2018 : 59 में से सिर्फ 26 सीटों पर होगा मतदान, बदलने जा रहा है सदन का गणित
राज्‍यसभा चुनाव: सात राज्‍यों की 26 सीटों पर आज होना है मतदान
  • अप्रैल में राज्‍यसभा के 62 सदस्‍य सेवानिवृत्‍त हो रहे हैं
  • राज्‍यसभा के तीन मनोनीत सदस्‍य भी सेवानिवृत्‍त हो रहे हैं
  • 10 राज्‍यों के 33 उम्‍मीदवारों का निर्विरोध चुनाव संपन्‍न हो चुका है
नई दिल्ली:

संसद के उच्‍च सदन के लिए आज वोटिंग होनी है. अप्रैल में राज्‍यसभा के 62 सदस्‍य सेवानिवृत्‍त हो रहे हैं. इनमें तीन मनोनीत सदस्‍य हैं. राज्‍यसभा की 59 सीटों में से 10 राज्‍यों के 33 उम्‍मीदवारों का निर्विरोध चुनाव संपन्‍न हो चुका है और राज्‍यसभा चुनाव में आज 26 सीटों के लिए चुनाव होना हैं. राज्‍यसभा चुनाव में आज जिन राज्‍यों में चुनाव होने हैं उनमें उत्‍तर-प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, झारखंड,  केरल, छत्‍तीसगढ़ और तेलंगाना शामिल है. आपको बता दें कि केरल में राज्‍यसभा का उपचुनाव होना है. यहां जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सांसद एमपी वीरेंद्र कुमार के इस्‍तीफे के बाद से जगह खाली हुई थी. 17 राज्‍यों से आने वाले इन सदस्‍यों में सर्वाधिक संख्‍या उत्‍तर प्रदेश से है. यूपी की 10 सीटों पर चुनाव होना है. हालांकि गुजरात में अहमद पटेल की राज्यसभा सीट के लिए जिस तरह कांटे की टक्कर देखी गई, वैसे होने की संभावना नहीं है.

सत्तासीन BJP के लिए बेहद अहम हैं राज्यसभा चुनाव 2018, जानें सभी ज़रूरी बातें...

उत्तर प्रदेश
बीजेपी (8) : अरुण जेटली, अशोक बाजपेयी, विजय पाल सिंह तोमर, सकलदीप राजभर, कांता करदम, अनिल जैन, हरनाथ सिंह यादव और जीवीएल नरसिम्‍हा राव.
सपा (1) : जया बच्चन
बीएसपी : भीमराव अंबेडकर
स्वतंत्र उम्मीदवार अनिल अग्रवाल को बीजेपी का समर्थन है
बीजेपी+324 सीट
जरूरी वोट :  37
सपा : 47
बसपा : 19
कांग्रेस :7 

केरल 
1 सीट पर उपचुनाव

एलडीएफ (वामपंथी गठबंधन) : वीरेंद्र कुमार
यूडीएफ : (कांग्रेस गठबंधन) : बाबु प्रसाद
जरूरी वोट : 71
सीपीएम : 90
इसलिए यहां वीरेंद्र कुमार की जीत तय है

पश्चिम बंगाल 
5 सीटों पर चुनाव

टीएमसी (4)- नदीमुल हक, सुभाशिष चक्रवर्ती, अबिर विश्‍वास और शांतनु सेन
कांग्रेस : अभिषेक मनु सिंघवी
सीपीआईएम : रबिन देव
जरूरी वोट : 50
तृणमूल के पास 213 वोट हैं और वह अपने चारों उम्‍मीदवारों को राज्‍यसभा भेज सकती है
कांग्रेस : 42 वोट (उसे 13 और वोट की जरूरत होगी)
सीपीएम : 26 वोट

तेलंगाना
3 सीटों पर चुनाव

टीआरएस (3) : जे संतोष कुमार, बी लिंगैया यादव और बी प्रकाश मुदिराज
कांग्रेस : बलराम नाईक
जरूरी वोट  30 
टीआरएक से पास 91 वोट
कांग्रेस के पास 12 वोट

झारखंड 
2 सीटों पर चुनाव

बीजेपी : समीर उर्नव, प्रदीप कुमार संथालिया
कांग्रेस : धीरज साहू
जरूरी वोट : 28
बीजेपी 43+एजेएसयू 4
जेएमएम : 19
कांग्रेस : 7
जेवीएम (पी) : 2
बसपा, एमसीसी, सीपीआई एमएल के 1-1
स्वतंत्र : 3


कर्नाटक
4 सीटों पर चुनाव
कांग्रेस : तीन उम्मीदवार ( एल हनुमतिया, नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर
बीजेपी : राजीव चंद्रशेखर
जेडी (एस) : एम फारूक
राज्य में कुल विधायक : 224
जरूरी वोट : 44
कांग्रेस : कांग्रेस के पास कुल 132 वोट हैं, जिनमें निर्दलीय और जेडीएस के 7 बागी भी शामिल हैं
बीजेपी के पास 46 वोट हैं
जेडीएस के पास 30 वोट हैं

छत्तीसगढ़ 
1 सीट पर चुनाव
बीजेपी : सरोज पांडे
कांग्रेस : लेखराम साहू
राज्य में कुल विधायक : 90
जरूरी वोट : 46
बीजेपी के पास 49 वोट
कांग्रेस के पास 39 वोट
बीएसपी-1, स्वतंत्र-1

आंध्र प्रदेश 
3 सीट : चुनाव नहीं

2 टीडीपी  : सीएम रमेश और के रवींद्र कुमार
1 वाईएसआरसी- वी प्रभाकर रेड्डी

मध्य प्रदेश 
5 सीट : चुनाव की उम्मीद नहीं 
बीजेपी 4 : थावरचंद गहलोत, धर्मेंद्र प्रधान, अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी
कांग्रेस : राजमणि पटेल

बिहार 
6 सीट : चुनाव नहीं
2 (जेडीयू) : वशिष्ट नारायण सिंह और महेंद्र प्रसाद
1 बीजेपी : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद 
2 राजद : मनोज झा और अशफाक करीम
1 कांग्रेस : अखिलेश प्रसाद सिंह

गुजरात 
4 सीट : चुनाव नहीं 
बीजेपी : 2 (पुरुषोत्तम रूपाला और मनसुख भाई मांडविया)
कांग्रेस : 2 अमी यागनिक और नरायण राठवा

हरियाणा
1 सीट : चुनाव नहीं

बीजेपी : लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डीपी वत्‍स

हिमाचल प्रदेश 
1 सीट : चुनाव नहीं
बीजेपी : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

महाराष्ट्र
6 सीट : चुनाव नहीं
बीजेपी : 3 (नारायण राणे, प्रकाश जावडे़कर और वी मुरलीधरन)
कांग्रेस : 1  (कुमार केतकर)
एनसीपी : 1 (वंदना चौहान)
शिवसेना : अनिल देसाई

उत्तराखंड 
1 सीट : चुनाव नहीं
बीजेपी : अनिल बलूनी

ओडिशा
3 सीट : चुनाव नहीं
बीजेडी (3) : प्रशांत नंदा, सौम्य रंजन पटनाइक, अचुत्या समन्ता

राजस्थान 
3 सीट : चुनाव नहीं
बीजेपी (3) : भूपेंद्र यादव, डॉ.किरोड़ी लाल मीणा और मदद लाल सैनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajya Sabha Election 2018, Rajya Sabha Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com