मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर हटाने की मांग के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे हनुमान जयंती के दिन आरती में शामिल होंगे. हनुमान जयंती के मौके पर शनिवार को पुणे के खालकर चौक मारुती मंदिर में एक कार्यक्रम रखा गया है और इस दौरान राज ठाकरे महाआरती करने वाले हैं. मनसे ने इस महाआरती के लिए पोस्टर भी जारी कर दिए हैं. खास बात है कि पोस्टर पर राज ठाकरे को 'हिंदुजननायक' बताया गया है. एम एन एस मुंबई और ठाणे के बाद अब पुणे में भी हनुमान चालीसा आंदोलन तेजी से कर रही हैं. बता दें कि 16 अप्रैल यानी कल हनुमान जयंती है.
प्रदेश सचिव ने पार्टी से किया किनारा
मस्जिदों में से लाउडस्पीकरों को हटाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रदेश सचिव इरफान शेख ने गुरुवार को अपने पद को छोड़ दिया है. इरफान शेख ने कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राज ठाकरे के मस्जिदों से तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों को हटाने की वकालत पर कायम रहने के कारण पार्टी छोड़ दी है. ठाकरे को लिखे एक पत्र में शेख ने कहा कि वह ‘‘भारी मन'' से पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं. इस पत्र को शेख ने फेसबुक पोस्ट के साथ साझा किया है. शेख ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘जिस पार्टी के लिये काम किया हो और उसे सब कुछ माना, अगर वही पार्टी उस समुदाय के खिलाफ घृणास्पद रूख अपनाती हैं जिससे वह आते हैं, तो ऐसे में अब ‘जय महाराष्ट्र' (अलविदा) कहने का समय आ गया है.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) कई समय से मस्जिदों में से लाउडस्पीकरों हटाने की मांग कर रही है. यहां तक की राज्य सरकार को मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम भी इनकी ओर से दिया गया है. राज ठाकरे ने सरकार को 3 मई तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर मस्जिद से अगर लाउडस्पीकर ( (Mosque Loudspeakers) ) नहीं हटेंगे तो देश भर में मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा बजेगा.
VIDEO: दिल्ली: हिंदू सेना ने JNU के बाहर लगाए भगवा झंडे, पोस्टर पर लिखा - भगवा जेएनयू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं