दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi CM) और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल (AAP Leader Arvind Kejriwal) ने कहा है कि पंजाब (Punjab) में सारी पार्टियां उन्हें और आप के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान (AAP CM Candidate Bhagwant Mann) को गालियां दे रही हैं. केजरीवाल ने कहा, अमित शाह, प्रियंका गाँधी ने कल मुझे गालियां दीं. हमारा कसूर क्या है? हम तो पंजाब में स्कूल अच्छा करने की बात कह रहे हैं.
केजरीवाल ने कहा कि ये पार्टियां नहीं चाहतीं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार न बने. उन्होंने पंजाबियों से मिलकर पंजाब को बचाने की अपील की है. केजरीवाल ने कहा, "अब दारू और पैसा बँटना शुरू होगा, लेकिन फिसल मत जाना क्योंकि पंजाब बचाना है." उन्होंने कहा, "70 साल में भाजपा-अकाली और कांग्रेस ने कुछ नहीं दिया."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केजरीवाल ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर तंज कसते हुए कहा कि चन्नी साहब के सपने में आने लगा हूँ, वो रात को डर कर उठ जाते हैं. वो रोते रहते हैं, धीरे धीरे कांग्रेस खत्म हो जाएगी. केजरीवाल ने कहा, 'आजकल चन्नी साहब सो नहीं पा रहे, वे जैसे ही आंख बंद करते हैं, उनके सपने में मैं भूत की तरह आता हूं और वे डरकर उठ जाते हैं, जितने भी लोग हैं जो पंजाब को अबतक लूटते आ रहे हैं, उनके सपनों में मैं आजकल आ रहा हूं...'
'जैसे अंग्रेज और मुगल लुटेरों को पंजाब ने खदेड़ा था, वैसे ही झूठे केजरीवाल को भगाएंगे': चरणजीत चन्नी
केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा देश की सुरक्षा है. राष्ट्रीय सुरक्षा पर केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि बॉर्डर से टिफिन बम, ड्रग्स आते हैं, इसके पीछे रिश्वत खोरी और भ्रष्टाचार है. AAP की सरकार आई तो राज्य में नशाबंदी करेगी और बॉर्डर सुरक्षित करेगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में शराब की 550 दुकाने हैं जबकि गुजरात में अवैध दारू की नदी बहती है. उसका पैसा किसके पास जाता है?
आप नेता ने कहा कि कांग्रेस के लोग आपस में लड़ रहे हैं. कैप्टन अमरिंदर को दिल्ली जाना पड़ता था, आज चन्नी साहब दिल्ली बैठे रहते हैं लेकिन केजरीवाल पंजाब आता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं