पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है. कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को तो आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को पंजाब चुनाव को लेकर सीएम चेहरा बनाया है. दोनों पार्टियों के नेता अक्सर एक-दूसरे पर निशाना साधते हुए दिखाई देते हैं. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दावा किया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी दोनों सीटों चमकौर साहिब और भदौर से चुनाव हार रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने दोनों सीटों पर सर्वे कराया. तीन बार सर्वे कराया तो पता चला चन्नी बुरी तरह हार रहे हैं. जब वह विधायक ही नहीं बनेंगे तो मुख्यमंत्री क्या बनेंगे. नवजोत सिंह सिद्धू की सीट पर भी सर्वे करा रहे हैं.
केजरीवाल ने कहा कि अकाली दल द्वारा गलत न्यूज फैलाई जा रही है कि अगर हम (AAP) सत्ता में आएं तो 10 साल से पुरानी गाड़ियां बंद की जाएंगी. ऐसा कुछ नहीं है. ये गलत बयान है. बीजेपी को लेकर केजरीवाल ने कहा कि उन्हें 5 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी. वहीं आप के पंजाब में सीएम फेस भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस एक सर्कस बन गई है. आपस में लड़ाई हो रही है. राजा वड़िंग कह रहे हैं मनप्रीत बादल को हराना है. प्रणीत कौर कांग्रेस की सांसद हैं और बीजेपी के लिए प्रचार कर रही हैं. राणा गुरजीत का बेटा कांग्रेस को हरा रहा है. पता ही नहीं चल रहा कौन क्या कर रहा है, जो लोग आपस में लड़ रहे हैं वह काम कर पंजाब को क्या बचाएंगे. दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी है. इसके राष्ट्रीय संयोजक से लेकर कार्यकर्ता तक सब एक परिवार की तरह हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की जनता हमारे साथ है. हम उनसे कनेक्शन स्थापित कर रहे हैं. घर-घर तक जा रहे हैं. अरविंद केजरीवाल अब आ गए हैं और 18 तारीख तक पंजाब में प्रचार करेंगे. कांग्रेस के उम्मीदवार स्टार प्रचारक का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन नवजोत सिद्धू प्रचार ही नहीं कर रहे.
ये भी देखें-हमारी सरकार से कुछ गलतियां हुईं, वो केंद्र की बीजेपी की सरकार से चलने लगी: प्रियंका गांधी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं