पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Punjab CM Charanjit Singh Channi) ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में अवैध रेत खनन से जुड़े आरोपों से मुक्त होने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejariwal) पर पलटवार किया है. चन्नी ने अवैध रेत खनन से जुड़े झूठे आरोपों की स्थिति रिपोर्ट का हवाला देते हुए केजरीवाल पर बदनाम करने का आरोप लगाया है
आप ने पंजाब के राज्यपाल से चन्नी के निर्वाचन क्षेत्र चमकौर साहिब में कथित रेत खनन मामले की जांच करने का अनुरोध किया था. राज्यपाल ने उस अनुरोध को स्वीकार करते हुए पंजाब पुलिस प्रमुख को जांच के लिए भेजा था. इसके बाद चन्नी के निर्वाचन क्षेत्र के उपायुक्त ने रेत खनन प्रवर्तन अधिकारियों को भेजी स्थिति रिपोर्ट में कहा है कि रेत खनन या रिकॉर्ड की कोई शिकायत नहीं मिली है. फिलहाल मामले की जांच खनन विभाग और पुलिस द्वारा जारी रहेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Punjab Election: 'गरीबी मेरे खून में है इसलिए मैं...', चुनाव से पहले बोले CM चरणजीत सिंह चन्नी
चन्नी ने स्थिति रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, "अरविंद केजरीवाल झूठे हैं. उन्होंने मेरे खिलाफ कई आरोप लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी सच नहीं था. उन्होंने मेरे खिलाफ राज्यपाल से शिकायत की, उन्होंने जांच का आदेश दिया. सत्य की जीत होती है."
चन्नी ने आगे कहा, "अंग्रेज भारत को लूटने आए थे, वैसे ही केजरीवाल और उनका दिल्ली परिवार जैसे राघव चड्ढा और अन्य बाहरी लोग पंजाब को लूटने आए हैं लेकिन पंजाब उन्हें उनकी जगह दिखाएगा, जैसे उसने मुगलों और अंग्रेजों को दिखाया था."
"भगवंत मान को शाम 4 बजे के बाद बुलाओ": मान पर शराब की लत के आरोप पर बोले चरणजीत चन्नी
पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा. चन्नी कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं. इससे पहले चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी कथित अवैध रेत खनन मामले में शुक्रवार को एक अदालत में पेश हुए. उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
हनी को प्रवर्तन निदेशालय, या ईडी ने कथित अवैध रेत खनन मामले में 3 फरवरी को जालंधर से एक दिन की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. ईडी की कार्रवाई 18 जनवरी को हनी और अन्य के खिलाफ छापेमारी के बाद शुरू हुई थी. तब ईडी ने हनी के ठिकानों से 7.9 करोड़ रुपये और एक अन्य आरोपी संदीप कुमार के ठिकानों से 2 करोड़ रुपये जब्त किए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं