पंजाब विधानसभा का चुनाव (UP Punjab Uttarakhand Election) मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्रियों के लिए वाटरलू साबित हो रहा है. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) पटियाला शहर से चुनाव हार गए हैं. कांग्रेस से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) चमकौर साहिब और भदौर सीट से हार गए हैं. कांग्रेस ने दलित चेहरे के तौर पर चन्नी को सीएम पद का चेहरा घोषित किया था. पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) लांबी सीट से काफी पीछे चल रहे हैं. और उनके बेटे पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल (Sukhbir Badal) जलालाबाद सीट भी हार गए हैं. पंजाब में कांग्रेस की हालत इतनी खराब हो गई है कि दलित सीएम चेहरा के तौर पर पेश किए गए चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं. उन्होंने चमकौर साहिब और भदौर सीट से चुनाव लड़ा था. आम आदमी पार्टी की पंजाब में आंधी में कई दिग्गज नेताओं को धूल चटा दी. अकाली दल के सबसे बड़े नेता प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल की हालत भी पतली लग रही है.
यूपी में पाला बदलने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य हारे, दारा सिंह जीते, धर्म सैनी पीछे
अकाली दल (Akali Dal) ने इस बार बसपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था. कृषि कानूनों के मुद्दे पर अकाली दल ने एनडीए का साथ छोड़ दिया था. वहीं बीजेपी इस बार पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ रही थी. लेकिन अमरिंदर सिंह खुद अपने गढ़ में चुनाव हार गए. उन्हें आप के अजीत पाल ने हराया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पुष्कर धामी (Pushkar Singh Dhami) खटीमा सीट से चुनाव हार गए हैं. उन्हें करीब 7 हजार वोटों से शिकस्त मिली. कांग्रेस से सीएम पद के उम्मीदवार हरीश रावत लालकुआं सीट से चुनाव हार गए हैं, वो पार्टी को जीत दिलाने में भी नाकाम दिख रहे हैं. उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल भी गंगोत्री सीट से चुनाव हार गए.
हालांकि उत्तर प्रदेश में ऐसा कोई ट्रेंड नहीं दिख रहा है. उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanth) और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोनों ही पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे. योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से और अखिलेश परंपरागत करहल सीट से काफी आगे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं