विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2017

प्रद्युम्न हत्याकांड : पिता का दावा, मंत्री ने कहा था CBI जांच की मांग मत करो

प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने बुधवार को आरोप लगाया कि हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह ने उनसे कहा था कि सीबीआई जांच की मांग पर जोर न दें.

Also Read in
प्रद्युम्न हत्याकांड : पिता का दावा, मंत्री ने कहा था CBI जांच की मांग मत करो
प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर की फाइल तस्वीर
गुड़गांव/चंडीगढ़: गुड़गांव के रयान इंटरनेशनल स्कूल में मारे गए सात साल के बच्चे प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने बुधवार को आरोप लगाया कि हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह ने उनसे कहा था कि सीबीआई जांच की मांग पर जोर न दें. मंत्री ने हालांकि इन दावों को 'निराधार' बताकर खारिज किया है. ठाकुर ने कहा कि मंत्री ने उनसे कहा था कि सीबीआई जांच खत्म होने में कम से कम एक साल का वक्त लगेगा और उन्हें राज्य पुलिस की जांच पर भरोसा करना चाहिए. ठाकुर ने कहा, 'पहले, मुझे समझ नहीं आया कि मंत्री ने ऐसा क्यों कहा...लेकिन मीडिया में उनके बयान कि सीबीआई जांच की मांग करना फैशन बन गया है और वह सीबीआई द्वारा 11वीं के छात्र को आरोपी बनाए जाने पर विश्वास नहीं करते, इससे मुझे उन पर संदेह हुआ...वह हमें हतोत्साहित करना चाहते थे, ताकि हमें सीबीआई जांच की मांग न करें.'

यह भी पढ़ें : प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में शत्रुघ्न सिन्हा की मांग - कैमरे के सामने हो सभी पूछताछ

ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मंत्री को बताया कि अगर सीबीआई भी समान नतीजे पर पहुंचती है तब हम इसे मान लेंगे, लेकिन हम पहले सीबीआई जांच चाहते हैं. नरबीर सिंह, मनोहर लाल खट्टर सरकार में लोक निर्माण मंत्री हैं. उन्होंने कहा कि वह बच्चे की हत्या के बाद हालांकि ठाकुर के घर गए थे, लेकिन उन्होंने कभी भी उनसे सीबीआई जांच की मांग नहीं करने की बात नहीं कही थी. मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, 'कोई भी सरकार घटना के दिन ही मामले की जांच को सीबीआई को नहीं सौंप देती. उसके पिता से पूछिये...मैंने उनसे कहा था कि सरकार को कम से कम 4-5 दिन जांच तो करने दीजिए और अगर वह उससे संतुष्ट न हों तब हम सीबीआई जांच की सिफारिश करेंगे.' उन्होंने कहा, 'अगर पहले दिन ही जांच सीबीआई को सौंप दी जाती, तब इसका मतलब है कि हरियाणा पुलिस विफल हो गई. प्रदेश की एजेंसी पहले जांच करती है.'

VIDEO : प्रद्युम्न हत्याकांड में सवालों के घेरे में हरियाणा पुलिस
मंत्री ने कहा कि ठाकुर की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने खुद मुख्यमंत्री से बात कर सीबीआई जांच पर जोर दिया, जिसका आदेश कुछ ही दिनों में कर दिया गया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pradyuman Murder Case, Ryan School Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com