टीके का आंकड़ा एक अरब पार होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज देश को संबोधित कर रहे हैं. पीएम ने टीकाकरण अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि देश ने सबको साथ लेकर ‘सबको वैक्सीन-मुफ़्त वैक्सीन' का अभियान शुरू किया. गरीब-अमीर, गांव-शहर, दूर-सुदूर, देश का एक ही मंत्र रहा कि अगर बीमारी भेदभाव नहीं करती, तो वैक्सीन में भी भेदभाव नहीं हो सकता. ये सुनिश्चित किया गया कि वैक्सीनेशन अभियान पर VIP कल्चर हावी न हो.
उन्होंने कहा कि हमारे देश ने एक तरफ कर्तव्य का पालन किया, तो दूसरी तरफ उसे सफलता भी मिली. कल भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज का कठिन लेकिन असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सफलता भारत और देशवासियों की सफलता है. ये देश के सामर्थ्य का प्रतिबिम्ब है.100 करोड़ वैक्सीन डोज केवल एक आंकड़ा ही नहीं, ये देश के सामर्थ्य का प्रतिबिंब भी है. इतिहास के नए अध्याय की रचना है. ये उस नए भारत की तस्वीर है, जो कठिन लक्ष्य निर्धारित कर, उन्हें हासिल करना जानता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रधानमंत्री का यह संबोधन ऐसे समय हो रहा है जब भारत ने एक दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) की 100 करोड़ डोज लगाकर इतिहास रच दिया है. टीके के एक अरब खुराक देने का रिकॉर्ड बनाने वाला भारत दूसरा देश है. इससे पहले, चीन ने अपने नागरिकों को टीके की 100 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई है.
भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या बृहस्पतिवार को 100 करोड़ के पार चली गई. इसी के साथ देश ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ अपने टीकाकरण कार्यक्रम (Vaccination Drive) में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. जानकारी के मुताबिक, टीकाकरण के पात्र वयस्कों में से करीब 75 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लग चुकी है, जबकि करीब 30 प्रतिशत लोगों को टीके की दोनों खुराक लग चुकी हैं.
- - ये भी पढ़ें - -
* कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार, ये हैं वो शख़्स जिन्हें लगा सौ करोड़वां टीका
* 'अंकल, परिवार की सोचिए और वैक्सीन लीजिए' : कोरोना टीके से डर रहे मुंबई की झुग्गी बस्तियों के लोगों को समझा रहे बच्चे
वीडियो: 100 करोड़ टीके के बाद जानिए कितनी होगी इम्युनिटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं