कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में तेजी के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price Today) रविवार यानी 26 सितंबर को जारी कर दिए. रविवार को डीजल के दाम में एक बार फिर वृद्धि की गई है. डीजल में 25 से 27 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया. इससे पहले, शुक्रवार को डीजल के दाम 20 से 22 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर जबकि डीजल 25 पैसे बढ़कर 89.07 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल का दाम 107.26 रुपये/लीटर पर ही है जबकि डीजल बढ़त के साथ 96.68 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 101.62 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 92.17 रुपये लीटर हो गया है. चेन्नई में पेट्रोल 98.96 रुपये और डीजल 93.69 रुपये प्रति लीटर है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
सितंबर महीने में पेट्रोल और डीजल के दाम दो बार (1 और 5 सितंबर) घटाए गए. इस दौरान दोनों बार 15-15 पैसे की कटौती की गई. हालांकि, डीजल की कीमत में 24 और 26 सितंबर को वृद्धि की गई.
इस बीच, शुक्रवार को ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.25 प्रतिशत बढ़कर 77.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. कहा जा रहा है कि वैश्विक उत्पादन में व्यवधान के कारण एनर्जी कंपनियों को इन्वेंटरी से भारी मात्रा में कच्चा तेल निकालने पर मजबूर किया है.
घरेलू तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के भाव और रुपये के उतार-चढ़ाव समेत अन्य वैश्विक कारकों को ध्यान में रखकर घरेलू बाजार में पेट्रोल और ईंधन कीमतें दैनिक आधार पर तय करती हैं. देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें सुबह 6 बजे से लागू होती हैं. चूंकि हर राज्य का स्थानीय वैट अलग होता है, ऐसे में हर राज्य में फ्यूल के दाम अलग-अलग हो सकते हैं.
ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.
- - ये भी पढ़ें - -
* दोस्तो, अच्छी सैलरी और अच्छी नौकरी के दिन चले गए
* पेट्रोल भरवाने के बाद शख्स ने कर डाली ऐसी हरकत, लोग बोले- इतनी बचत भी अच्छी नहीं है भाई - देखें Video
* गलत साइड से पेट्रोल लेने पहुंचे शख्स से कहासुनी के बाद हुई मारपीट, तोड़ फोड़ का वीडियो वायरल
वीडियो: पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर सिद्धारमैया समेत कई नेताओं ने किया प्रदर्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं