पेट्रोल-डीजल के दामों (Petrol-Diesel Price) ने एक बार फिर देश में रुलाना शुरू कर दिया है. मंगलवार यानी 28 सितंबर, 2021 को देश में आज फिर डीजल की कीमतें बढ़ी (Diesel Price Hiked) हैं, वहीं आज पेट्रोल के दाम भी बढ़ा (Petrol Price Hiked) दिए हैं. पिछले पांच दिनों में चौथी बढ़ोतरी देख रहे डीजल में आज 25 से 27 पैसों की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, पेट्रोल देशभर के शहरों में 20 से 22 पैसों तक महंगा हुआ है. पेट्रोल के दामों में लगभग दो महीनों बाद बढ़ोतरी हुई है. बता दें कि इसके पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 24, 26 और 27 सितंबर को भी डीजल के दाम बढ़ाए थे.
क्या हैं आज के रेट
दिल्ली: पेट्रोल – ₹101.39 प्रति लीटर; डीजल - ₹89.57 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹107.47 प्रति लीटर; डीजल – ₹97.21 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹101.87 प्रति लीटर; डीजल – ₹92.62 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल – 99.15 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹94.17 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹104.92 प्रति लीटर; डीजल – ₹95.06 प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल – ₹109.85 प्रति लीटर; डीजल – ₹98.45 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल- 98.51 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 89.98 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल – ₹104.04 प्रति लीटर; डीजल – ₹95.70 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹97.61 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.31 रुपये प्रति लीटर
ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
बता दें कि विदेशी मुद्रा विनिमय दर और अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के दामों को देखते हुए देश में हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन तेल की नई कीमतें जारी होती हैं और आप एक SMS के जरिए अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं