देश में एक बार फिर डीजल के दामों में बढ़ोतरी (Diesel Price hike) होने लगी है. पिछले चार दिनों में सोमवार यानी 27 सितंबर, 2021 को तीसरा दिन है, जब डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं. आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने डीजल में एक बार फिर 25 से 27 पैसों की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद दिल्ली में डीजल 89.07 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 89.32 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इसके पहले रविवार को भी डीजल इतना ही महंगा हुआ था. वहीं, शुक्रवार को भी ईंधन के दाम बढ़ाए गए थे. बता दें कि पेट्रोल के दाम अभी भी स्थिर चल रहे हैं. दिल्ली में डीजल की कीमत 101.19 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है. मुंबई में डीजल की कीमत 96.68 से बढ़कर 96.94 पर पहुंच गई है. यहां पेट्रोल 107.26 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
क्या हैं आज के रेट
दिल्ली: पेट्रोल – ₹101.19 प्रति लीटर; डीजल - ₹88.32 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹107.26 प्रति लीटर; डीजल – ₹96.41 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹101.62 प्रति लीटर; डीजल – ₹92.42 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल – 98.96 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹93.93 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹104.70 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.80 प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल – ₹113.86 प्रति लीटर; डीजल – ₹98.19 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल- 98.30 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 89.73 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल – ₹107.68 प्रति लीटर; डीजल – ₹95.40 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹97.40 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.06 रुपये प्रति लीटर
ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
बता दें कि विदेशी मुद्रा विनिमय दर और अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के दामों को देखते हुए देश में हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन तेल की नई कीमतें जारी होती हैं और आप एक SMS के जरिए अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
Watch Video : GST में नहीं आएंगे पेट्रोल-डीजल, जीएसटी काउंसिल की बैठक में हुआ फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं