Corona Test at Home: भारत कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण की दूसरी लहर झेल रहा है और अब भी हर दिन ढाई लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं, वहीं चार हजार से ज्यादा मौतें भी हर दिन दर्ज की जा रही हैं. लोगों को टेस्ट कराने में भी दिक्कत आ रही है क्योंकि मरीज ज्यादा हैं और टेस्ट रिपोर्ट आने में कई बार कुछ दिनों का समय लग जाता है. ऐसे में ICMR ने एक ऐसी टेस्ट किट को मंजूरी दी है जिसकी सहायता से लोग घर में ही कोरोना टेस्ट कर सकेंगे. ICMR ने रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए एक टेस्ट किट को मंजूरी दी है. इस किट के जरिये लोग घर में ही नाक के जरिए कोरोना जांच के लिए सैंपल ले सकेंगे. इसके लिए ICMR नई एडवाइजरी भी जारी की है जिसके अनुसार...
- घर में भी लोग कर सकेंगे एंटीजन टेस्ट
- होम टेस्टिंग सिर्फ सिम्प्टोमेटिक मरीजों के लिए है, साथ में जो लोग लैब में कन्फर्म केस के सीधे सपर्क में आए हों
- होम टेस्टिंग कम्पनी के सुझाए मैन्युअल तौर तरीके से होगा.
- होम टेस्टिंग के लिए गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर से मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा
- मोबाइल ऐप के ज़रिए पॉजिटिव और निगेटिव रिपोर्ट मिलेगी
- जो लोग होम टेस्टिंग करेंगे उन्हें टेस्ट स्ट्रिप पिक्चर खींचना पड़ेगा और उसी फोन से तस्वीर लेनी होगी जिसपर मोबाइल ऐप डाउनलोड होगा
- मोबाइल फोन का डाटा सीधे ICMR के टेस्टिंग पोर्टल पर स्टोर हो जाएगा
- मरीज की गोपनीयता बरकरार रहेगी
- इस टेस्ट के ज़रिए जिनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आएगी उन्हें पॉजिटिव माना जायेगा और किसी टेस्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी
- जो लोग पॉजिटिव होंगे उन्हें होम आइसोलेशन को लेकर ICMR और हेल्थ मिनिस्ट्री की गाइडलाइन को मानना होगा
- लक्षण वाले जिन मरीजों का रिजल्ट निगेटिव आएगा उनको RTPCR करवाना होगा
- सभी रैपिड एंटीजन निगेटिव सिम्प्टोमेटिक लोगों को सस्पेक्टेड कोविड केस माना जायेगा और जब तक RTPCR का रिजल्ट नहीं आ जाता तब तक उन्हें होम आईसोलेशन में रहना होगा
- होम आइसोलेशन टेस्टिंग किट के लिए MY LAB DISCOVERY SOLUTION LTD पुणे की कंपनी को ऑथराइज किया गया है
- इस किट का नाम COVISELF (Pathocatch) है
- इस किट के जरिये लोगों को नेज़ल स्वैब लेना होगा
कोरोना वायरस संक्रमण के मामले घट रहे हैं तो मौत के आंकड़े बढ़ क्यों रहे?
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं