मुंबई के समुद्री तट पर पवनहंस हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 2 पायलट लापता

मुंबई के समुद्री तट पर पवनहंस हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 2 पायलट लापता

सांकेतिक तस्वीर

मुंबई:

मुंबई के समुद्री तट पर बुधवार शाम एक पवनहंस हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हेलीकॉप्टर में 2 पायलट सवार थे और दोनों फिलहाल लापता बताए जा रहे हैं। हादसा बॉम्बे हाई में हुआ।

खबरों के मुताबिक हेलीकॉप्टर दक्षिण मुबई से 80 नॉटीकल मील दूर उत्तर-पश्चिम में शाम 7.30 बजे हादसे का शिकार हुआ। इसके तुरंत बाद दो समुद्री जहाज घटनास्थल के लिए रवाना कर दिए गए और नेवी ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। आईएनएस मुंबई को भी हेलीकॉप्टर की खोज में लगाया गया है।

रात होने की वजह से बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है। रात में उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर को कुछ देर पहले भेज दिया गया है और एक हेलीकॉप्टर को स्टैंड बाइ पर रखा गया है।

बताया जा रहा है कि पवनहंस हेलीकॉप्टर क्रैश के समय रात में उतरने का अभ्यास कर रहा था। उस समय इसमें दो पायलट सवार थे लेकिन हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया और पानी में डूब गया। नौसेना से मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में दो पायलट के अलावा अन्य कोई सवार नहीं था।

विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है। ताजा अपडेट के लिए पेज रिफ्रेश करते रहें...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com