विज्ञापन
This Article is From May 23, 2020

ओडिशा में Covid-19 के 86 नए मामले, 2 हजार के करीब पहुंचे मामले

ओडिशा में कोविड-19 से कम से कम 86 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,189 हो गए हैं.

ओडिशा में Covid-19 के 86 नए मामले, 2 हजार के करीब पहुंचे मामले
पिछले 24 घंटे में जाजपुर में सर्वाधिक 46 मामले सामने आए
भुवनेश्वर:

ओडिशा में कोविड-19 से कम से कम 86 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,189 हो गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बताया कि इन 86 मामलों में से 80 राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित पृथक केंद्रों से सामने आए हैं. एक अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर नए संक्रमितों में से वैसे लोग हैं जो महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तेलंगाना से लौटे हैं. वहीं संयुक्त अरब अमीरात से लौटे चार लोग भी संक्रमित पाए गए हैं.  पिछले 24 घंटे में जाजपुर में सर्वाधिक 46 मामले सामने आए. इसके बाद कटक में 11, नयागढ़ में छह और गंजाम में पांच मामले सामने आए. 

विभाग ने बताया कि तीन-तीन मामले बालासोर, भद्रक, क्योंझर, खुर्दा और पुरी से तथा एक मामला सुंदरगढ़ जिले से सामने आया. विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 5,014 लोगों की कोविड-19 के लिए जांच की गई। अभी तक कुल 1,13,466 लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है. वहीं 43 लोग इस संक्रमण से मुक्त हुए हैं जिसके बाद अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 436 तक पहुंच गई है. राज्य में कुल 746 मरीजों का इलाज चल रहा है. सात लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है. 

स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग के प्रवक्ता डॉ. जयंत पांडा ने शुक्रवार को बताया कि ओडिशा में जून के अंत तक संक्रमितों की संख्या 10,000 के पार हो सकती है, उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में देश के दूसरे हिस्सों से प्रवासियों के लौटने से कोविड-19 के मामले बढ़ने को ध्यान में रखते हुए जून के अंत तक संख्या 10,000 के पार जा सकती है.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus India Update, Lockdown Fourth Phase, Coronavirus Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com