विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2022

"मेरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है" : कांग्रेस सांसद के 'महाराज' बोलने पर मंत्री का जवाब

2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, "मामला यह है कि एक 'महाराज' मंत्री हैं, दूसरे 'महाराज', एयर इंडिया में अब निजीकरण हो रहा है." 

कांग्रेस सांसद अधीर चौधरी ने लोकसभा में दो बार नागरिक उड्डयन मंत्री को 'महाराज' के तौर पर संबोधित किया.
नई दिल्ली:

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा 'महाराज' कहे जाने पर आपत्ति जताई और कहा कि "मेरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है". प्रश्नकाल के दौरान पश्चिम बंगाल में कुछ हवाई अड्डा परियोजनाओं से संबंधित एक प्रश्न पूछने के दौरान अधीर चौधरी ने लोकसभा में दो बार नागरिक उड्डयन मंत्री को 'महाराज' के तौर पर संबोधित किया.

केंद्र कोलकाता में दूसरा हवाई अड्डा बनाना चाहता है पर राज्य सरकार नहीं दे रही जमीन : ज्योतिरादित्य सिंधिया

2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, "मामला यह है कि एक 'महाराज' मंत्री हैं, दूसरे 'महाराज', एयर इंडिया में अब निजीकरण हो रहा है." 

अपने जवाब में मंत्री सिंधिया ने सबसे पहले सवाल पूछने के लिए कांग्रेस नेता को धन्यवाद दिया और कहा, "मैं उन्हें सूचित करना चाहता हूं कि मेरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है. शायद, उन्हें कुछ गलतफहमी है, तभी मेरे अतीत के बारे में बार-बार बात करते रहते हैं. लेकिन मैं इस बारे में उन्हें सूचित करना चाहता हूं." 

'चुनौतियों' से भरा था एयर इंडिया को बेचने का टास्क', NDTV से बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jyotiraditya Scindia, Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia, Congress Leader Adhir Ranjan Chowdhury
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com