- मिनी बस और विक्रम लोडर के बीच सचेंडी थानाक्षेत्र के निकट जोरदार भिड़ंत
- जोरदार टक्कर में वाहनों के परखच्चे उड़ गए, 17 ने दम तोड़ा
- यूपी सीएम और पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया
Kanpur Road Accident News: कानपुर जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को भयानक सड़क हादसा सामने आया. यहां एक मिनी बस और विक्रम लोडर की जोरदार भिड़त हुई, जिसमें 17 लोग मारे गए हैं. आईजी मोहित अग्रवाल का कहना है कि पांच लोगों का हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है. बस हादसे के वक्त दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही थी, तभी उसकी विक्रम लोडर से भिड़ंत हो गई. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर अफसोस जताया है. उन्होंने रोड एक्सीडेंट में मरने वालों के परिवार को दो लाख रुपये की मदद देने का ऐलान भी किया है. घटना के वक्त बस लखनऊ की तरफ से जा रही थी और लोडर सामने से आ रहा था और संतुलन बिगड़ने के कारण दोनों में आमने सामने टक्कर हो गई.
जानकारी के मुताबिक, दोनों वाहनों में भीषण टक्कर के बाद कोहराम मच गया. बुरी तरह से क्षतिग्रस्त बस से यात्रियों को चीख-पुकार के बीच सबसे पहले मदद स्थानीय लोगों और वहां से गुजर रहे लोगों ने की. पुलिस के साथ एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचे और गंभीर लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि हादसे में 17 लोगों ने दम तोड़ दिया. जबकि 5 घायल अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हादसा जहां हुआ, वहां पर गहरा अंधेरा था और स्थानीय लोगों ने मोबाइल की टार्च लगाकर बचाव कार्य में मदद की. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए थे. वाहनों के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए क्रेन से बस के हिस्सों को अलग किया गया. तब कहीं जाकर कहीं लोगों को निकाल गया, हालांकि तब तक कई यात्री दम तोड़ चुके थे.
बिठूर के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि सचेंडी थाना क्षेत्र में यह भीषण सड़क हादसा हुआ जब ब्रिटानिया फैक्ट्री के मजदूरों को ले जा रहे विक्रम लोडर और बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाने में पुलिसकर्मियों औऱ प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्परता दिखाई. सांगा ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री को घटना की जानकारी दे दी गई है. जिन्होंने मृतकों के परिवारी जनों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा औऱ घायलों को हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस सड़क दुर्घटना पर दुख जताया है. पीएमओ के ट्वीट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवार वालों के लिए दो लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है. हादसे में घायल सदस्यों को 50 हजार रुपये की मदद मुहैया कराई जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं