विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2015

लुईस बर्जर रिश्वत कांड : सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

लुईस बर्जर रिश्वत कांड : सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिए जांच के आदेश
देवेंद्र फड़नवीस की फाइल तस्वीर
मुंबई: विवादित लुईस बर्जर घूसकांड मामले की आंच अब महाराष्ट्र की राजनीति में भी दिखाई दे रही है। सूबे के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने इस कंपनी को महाराष्ट्र में मिले कामों के जांच के आदेश दिए हैं। लुईस बर्जर कंपनी का गोवा के पूर्व मंत्रीयों को घूस दे कर काम पाने का मामला फिलहाल चर्चा में है। जिसमें गोवा के पूर्व मंत्री चर्चिल आलेमाव गिरफ्तार हो चुके हैं।

लुईस बर्जर कंपनी ने महाराष्ट्र सरकार से मेट्रो, मोनो, सांताक्रूज चेम्बूर लिंक रोड के साथ सिंचाई प्रोजेक्ट्स से जुड़े काम लिए हैं। यह काम कंपनी को पिछली कांग्रेस-एनसीपी शासनकाल में मिले हैं। जांच के ऐलान से पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के लिए फैसले जांच के दायरे में आते दिख रहे हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने  NDTV इंडिया से बात करते हुए कहा कि, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी से इन कामों के बंटवारे की जांच के आदेश दिए हैं। जांच में यह देखा जाएगा की कंपनी को काम देते हुए क्या किसी तरह की कोईअनियमितता की गई?

वैसे इस फैसले के पीछे CAG की उस टिप्पणी का भी आधार है जिस में लुईस बर्जर कंपनी को मिले कामों की आलोचना हुई थी।

साथ ही बीजेपी के विधायक अतुल भातखलकर मुख्यमंत्री फडणवीस को ख़त लिखकर लुईस बर्जर कंपनी के साथ किए कांट्रेक्ट की जांच की मांग कर चुके हैं।

मुम्बई में मोनो रेल से जुड़े काम लुईस बर्जर को मिले। जिस के बाद प्रोजेक्ट की कीमत 1700 करोड़ रुपए से बढ़कर 2900 करोड़ तक पहुँचने की शिकायत भी पहले से दर्ज़ है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
स्वच्छता से ही भारत स्वस्थ और विकसित बनेगा : MP में सफाई मित्रों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
लुईस बर्जर रिश्वत कांड : सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिए जांच के आदेश
''दिल्ली ने कश्मीर पर कभी भरोसा नहीं किया'' : NDTV से खास इंटरव्यू में बोले फारूक अब्दुल्ला
Next Article
''दिल्ली ने कश्मीर पर कभी भरोसा नहीं किया'' : NDTV से खास इंटरव्यू में बोले फारूक अब्दुल्ला
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com