विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2021

इंदौर : किचन में खाना बना रही थी महिला, तेंदुए ने घर में घुसकर मचाया कोहराम, VIDEO देख सिहर जाएंगे

घायल खेमराज ने बताया कि हम चार लोग घर पर थे, भगवान ने बचा लिया, नहीं तो तेंदुआ मेरी पत्नी, मुझे और बच्चों को खा जाता. हालांकि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने पहुंची.

इंदौर : किचन में खाना बना रही थी महिला, तेंदुए ने घर में घुसकर मचाया कोहराम, VIDEO देख सिहर जाएंगे
इंदौर: घर में घुसा तेंदुआ
प्रतीकात्मक फोटो

इंदौर (Indore) में एक तेंदुआ (Leopard ) घर में घुस गया और एक ही परिवार के चार लोगों सहित कुल पांच लोगों को घायल कर दिया. 25 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया. दरअसल, तेंदुए ने तेजाजी इलाके के एक फार्म हाउस और गेहूं के खेत से निकलते हुए लिंबोदी क्षेत्र चार लोगों को घायल कर दिया, जिसमें नन्ही बच्ची सहित एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं. महिला किचन में खाना बना रही थी और पति नहा रहे थे कि अचानक तेंदुआ घर में पीछे के रास्ते से घुसा. महिला घबराकर भागी तो तेंदुए ने पीछे से वार किया और दांतों से घायल कर दिया. जब पति ने आवाज सुनी तो वह बाथरूम से बाहर निकला और तेंदुए को भगाया. उस समय उनके दो छोटे बच्चे भी घर में मौजूद थे.

महाराष्ट्र : आदमखोर तेंदुए के खूनी खेल से 4 जिलों में दहशत, दिया गया जान से मारने का आदेश

घायल खेमराज ने बताया कि हम चार लोग घर पर थे, भगवान ने बचा लिया, नहीं तो तेंदुआ मेरी पत्नी, मुझे और बच्चों को खा जाता. हालांकि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने पहुंची.

दिनभर की मशक्कत के बाद भी वह हाथ नहीं आया. रात में पिंजरे भी लगए गए थे. जाल बिछाने के बाद वह तेंदुआ हाथ आया. इसके बाद तेंदुआ एक रिहायशी इलाके की निर्माणाधीन इमारत में जाकर छिप गया. वन विभाग के कर्मी उसे बेहोश करने का प्रयास कर रहे थे. आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को बेहोश करके पिंजरे में ले जाया गया. तेंदुए के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा.

बता दें कि पहले तेंदुआ तेजाजी इलाके स्थित फार्म हाउस में घुस गया था. इसके बाद रिहायशी इलाके लिंबोदी में पहुंच गया. पकड़े जाने से पहले तेंदुआ वन विभाग के कर्मचारी सहित कुल पांच लोगों को घायल कर चुका है. इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. तेंदुए के पकड़े जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indore, Leopard Attack, Leopard In House
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com