महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर को काबू में करने के साथ तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी मुहिम में मुंबई में 2170 बेड वाला नया जंबो कोविड सेंटर (Mumbai Jumbo Covid Facility) तैयार किया गया है, वो भी महज 35 दिनों में. मलाड में यह अस्थायी कोविड हॉस्पिटल (Covid Hospital) जर्मन तकनीक के आधार पर तैयार किया गया है,जो पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ आग से भी पूरी तरह बचाव करता है.
इस जंबो कोविड सेंटर में बच्चे के लिए 42 आईसीयू बेड और 20 बेड डायलिसिस यूनिट के हैं. इसके अलावा 40 बेड ट्रायज हैं. मुंबई कोरोना से प्रभावित देश के बड़े शहरों में से एक रहा है. इस नए केंद्र में 70 फीसदी बेड में ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा है औऱ 384 बेड आइसोलेशन रूम भी यहां बनाए गए हैं. यहां 240 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि 24 घंटे हर गतिविधि की निगरानी की जा सके.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस जंबो कोविड सेंटर को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) को सौंप दिया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, मलाड के जंबो कोविड हॉस्पिटल को सीएम उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में बीएमसी को सौंप दिया गया है. 2170 कोविड बेड वाले इस अस्पताल में ऑक्सीजन बेड, आईसीयू, पेडियाट्रिक आईसीयू, डायलिसिस और अन्य अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं हैं.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 60 लाख से ज्यादा कोरोना केस सामने आ चुके हैं. जबकि 1.21 लाख से ज्यादा मरीजों की मौतें हो चुकी हैं. राज्य में ब्लैक फंगस के भी 8646 केस मिले हैं. महाराष्ट्र में सरकार कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने के लिए विशेष इंतजाम करने में जुटी है. खासकर तीसरी लहर में बच्चों पर खतरा देखते हुए उनके इलाज से जुड़े जरूरी इंतजामात किए जा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं