यह ख़बर 27 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

जया ने दो मंत्रियों को हटाया

खास बातें

  • सत्ता में लौटने के महज सात माह के भीतर अपने मंत्रिमंडल में पांचवां फेरबदल करते हुए तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने गुरुवार को दो मंत्रियों को हटाकर उनकी जगह दो नये लोगों को शामिल किया है।
चेन्नई:

सत्ता में लौटने के महज सात माह के भीतर अपने मंत्रिमंडल में पांचवां फेरबदल करते हुए तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने गुरुवार को दो मंत्रियों को हटाकर उनकी जगह दो नये लोगों को शामिल किया है।

स्कूली शिक्षा मंत्री एस एस कृष्णामूर्ति और राजस्व मंत्री एस पी वेलुमनि को मंत्रिमंडल से बाहर किया गया है। इससे दो हफ्ते पहले ही उनका विभाग बदला गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एन आर शिवापति और एन सुब्रह्मण्यम को कैबिनेट में जगह दी गयी है। शिवपति को स्कूली शिक्षा और युवा कल्याण विभाग जबकि सुब्रह्मण्यम को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग दिये गये हैं।