दिल्ली हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस को गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान मारे गए 25 वर्षीय किसान की मूल एक्स-रे प्लेट और पोस्टमार्टम का वीडियो दिल्ली पुलिस को मुहैया कराने का निर्देश दिया है. जस्टिस योगेश खन्ना ने कहा कि दोनों मूल दस्तावेज पांच मार्च को दोपहर दो बजे दिल्ली पुलिस के अधिकारी के हवाले किया जाए और जांच अधिकारी सुरक्षित स्थान पर इसे संभालकर रखेंगे.
कोर्ट में नवरीत सिंह के दादा हरदीप सिंह की एक याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें यह निर्देश दिया गया. इस याचिका में किसान आंदोलन के दौरान मारे गए नवरीत के दादा ने उसके माथे में गोली लगने की बात कही है.मृतक नवरीत का पोस्टमार्टम उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला अस्पताल में हुआ था. कोर्ट के सामने दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस ने दावा किया कि नवरीत को कोई गोली नहीं लगी थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गौरतलब है कि पुलिस का कहना है कि रैली के दौरान बड़ी तेजी से ट्रैक्टर दौड़ा रहे नवरीत सिंह का ट्रैक्टर पलट गया था.कथित तौर पर ट्रैक्टर के नीचे कुचल जाने के कारण उसकी मौत हो गई थी. हालांकि उसके परिजन इस बात को मानने को तैयार नहीं है. दिल्ली पुलिस ने किसान की मौत गोली लगने से होने की अफवाह फैलाने पर कई लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं