अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden Administration) ने अपने प्रशासन में महत्वपूर्ण पदों पर 13 महिलाओं समेत 20 भारतीय अमेरिकियों को नामित किया है. इन भारतीय अमेरिकियों (Indian American) में से 17 लोग शक्तिशाली व्हाइट हाउस में अहम जिम्मेदारी संभालेंगे.अमेरिका की कुल आबादी का एक प्रतिशत भारतीय मूल के अमेरिकी हैं.
इस छोटे मगर प्रभावशाली समुदाय से किसी अमेरिकी प्रशासन (Us Administration) में पहली बार इतनी अधिक संख्या में लोगों को नियुक्त किया जाएगा. बाइडेन 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. इसी दिन भारतीय मूल की कमला हैरिस (Kamala Harris) शपथ देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालेंगी. हैरिस यह कार्यभार संभालने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी भी होंगी.यह पहली बार है, जब शपथग्रहण समारोह से पहले किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रशासन में इतनी अधिक संख्या में भारतीय अमेरिकियों को नामित किया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस सूची में सबसे ऊपर नीरा टंडन और डॉ. विवेक मूर्ति हैं. बाइडेन प्रशासन में व्हाइट हाउस कार्यालय के मैनेजमेंट एवं बजट के निदेशक के तौर पर नीरा टंडन और अमेरिकी सर्जन जनरल के तौर पर डॉ. मूर्ति को नामित किया गया है. वनीता गुप्ता को कानून मंत्रालय की एसोसिएट अटॉर्नी जनरल नामित किया गया है. बाइडेन ने विदेश सेवा की पूर्व अधिकारी उजरा जेया को असैन्य सुरक्षा, लोकतंत्र एवं मानवाधिकार के लिए अवर विदेश मंत्री नियुक्त किया है. ‘इंडियासपोरा' के संस्थापक एम आर रंगास्वामी ने कहा कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने लोक सेवा के लिए पिछले कई वर्षों में जो समर्पण दिखाया है, उसे मान्यता मिल रही है. खासकर इनमें महिलाओं की संख्या अधिक है.
माला अडिगा को प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडन की नीति निदेशक और गरिमा वर्मा को प्रथम महिला के कार्यालय की डिजिटल निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि सबरीना सिंह को उनकी उप प्रेस मंत्री नियुक्त किया गया है. व्हाइट हाउस में पहली बार ऐसे दो भारतीय-अमेरिकियों को स्थान दिया गया है, जो मूल रूप से कश्मीर से संबंध रखते हैं. इनमें आयशा शाह को व्हाइट हाउस कार्यालय की डिजिटल रणनीति की ‘पार्टनरशिप मैनेजर' और समीरा फाजली को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रीय आर्थिक परिषद् की उप निदेशक नामित किया गया है. व्हाइट हाउस राष्ट्रीय आर्थिक परिषद में एक अन्य भारतीय अमेरिकी भारत राममूर्ति को उपनिदेशक नियुक्त किया गया है. गौतम राघवन को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति कार्मिक कार्यालय में उप निदेशक बनाया गया है.
विनय रेड्डी को बाइडेन का भाषण निदेशक नामित किया गया है. वेदांत पटेल राष्ट्रपति के सहायक प्रेस मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे.तीन भारतीय अमेरिकियों को व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में मनोनीत किया गया है. तरुण छाबड़ा को प्रौद्योगिकी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा का वरिष्ठ निदेशक, सुमोना गुहा को दक्षिण एशिया के लिए वरिष्ठ निदेशक और शांति कलाथिल को लोकतंत्र एवं मानवाधिकार समन्यवय नियुक्त किया गया है.
सोनिया अग्रवाल को व्हाइट हाउस में घरेलू पर्यावरण नीति कार्यालय में पर्यावरणीय नीति एवं नवोन्मेष की वरिष्ठ सलाहकार और विदुर शर्मा को व्हाइट हाउस कोविड-19 कार्रवाई दल में जांच के लिए नीति सलाहकार नामित किया गया है.दो भारतीय अमेरिकी महिलाओं को व्हाइट हाउस मंत्रणा कार्यालय में नियुक्त किया गया है. नेहा गुप्ता को एसोसिएट काउंसल और रीमा शाह को डिप्टी एसोसिएट काउन्सल नियुक्त किया गया है.
व्हाइट हाउस में पहली बार तीन अन्य दक्षिण एशियाई लोगों को अहम पदों पर नामित किया गया है. पाकिस्तानी अमेरिकी अली जैदी को व्हाइट हाउस उप राष्ट्रीय जलवायु सलाहकार, श्रीलंकाई अमेरिकी रोहिणी कोसोग्लु को उपराष्ट्रपति की घरेलू नीति सलाहकार और जायन सिद्दिकी को व्हाइट हाउस डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं