देश में कोरोना के दैनिक मामलों में कमी देखी जा रही है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,822 मामले सामने आए हैं, जबकि इससे एक दिन पहले कोरोना के 8,306 मामले सामने आए थे. कोरोना के दैनिक मामलों में कल के मुकाबले 17.8 फीसद की जबरदस्त कमी दर्ज की गई है. कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार आ रही कमी से सक्रिय मामलों की संख्या में भी कमी देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटे के दौरान देश में सक्रिय मामले घटकर 95,014 रह गए हैं.
कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी पिछले कुछ दिनों से बीमार होने वाले लोगों की संख्या से ज्यादा है. बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 10,004 रही. कोरोना को अब तक कुल 3,40,79,612 लोग मात दे चुके हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
India Coronavirus Update: मुंबई में ओमीक्रोन के दो मामले सामने आये, महाराष्ट्र में संख्या हुई 10
देश में कोरोना से बीते 24 घंटे के दौरान 220 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जिसके बाद देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 4,73,757 हो गई है.
भारत की 50 प्रतिशत से अधिक पात्र आबादी का हुआ पूर्ण टीकाकरण: स्वास्थ्य मंत्री
साथ ही देश में राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन अभियान के दौरान वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है. पिछले एक दिन में 79,39,038 वैक्सीन डोज लगाई गई है, जिसके बाद देश में कुल 1,28,76,10,590 वैक्सीन की डोज लोगों को लगाई जा चुकी है.
अफवाह बनाम हकीकत: तीसरी लहर का कारण बन सकता है ओमिक्रॉन? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं