विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2019

भारत 2020 में कर सकता है चंद्रमा पर Chandrayaan-3 की लैंडिंग का प्रयास : रिपोर्ट 

भारत अगले साल नवंबर तक चंद्रमा पर दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा. यह जानकारी इसरो से जुड़े सूत्रों ने दी है.

भारत 2020 में कर सकता है चंद्रमा पर Chandrayaan-3 की लैंडिंग का प्रयास : रिपोर्ट 
भारत अगले साल नवंबर तक चंद्रमा पर दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा.
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
नवंबर 2020 में फिर सॉफ्ट लैंंडिंग का हो सकता है प्रयास
एस. सोमनाथ की अगुवाई में उच्च स्तरीय समिति गठित
विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के निदेशक हैं एस. सोमनाथ
नई दिल्ली:

भारत अगले साल नवंबर तक चंद्रमा पर दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा. यह जानकारी इसरो से जुड़े सूत्रों ने दी है. जानकारी के मुताबिक इसरो ने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के निदेशक एस. सोमनाथ की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है, जो प्रस्तावित चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के बारे में एक रिपोर्ट तैयार करेगी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'पैनल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. समिति को अगले साल के अंत से पहले मिशन तैयार करने के लिए एक दिशा-निर्देश दिया गया है.'  आपको बता दें कि बीते दिनों ही इसरो प्रमुख के. सिवन ने कहा था कि चंद्रयान-दो के साथ चंद्रमा पर फतह हासिल करने की देश की कोशिशों की दास्तान खत्म नहीं हो गयी हैं और अंतरिक्ष एजेंसी निकट भविष्य में सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगी. 

NASA ने चंद्रयान -2 के लैंडर को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा - ऑर्बिटर से मिली ताजा फोटो में हमें...

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के स्वर्ण जयंती दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने राष्ट्रीय राजधानी आए सिवन ने कहा था कि आने वाले महीनों में कई उन्नत उपग्रह प्रक्षेपित किए जाएंगे.सिवन ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा था, ‘आप सबने चंद्रयान-दो मिशन के बारे में सुना है. प्रौद्योगिकी के लिहाज से हम सॉफ्ट लैंडिंग में कामयाब नहीं हो पाए लेकिन चंद्रमा की सतह से 300 मीटर तक सभी सिस्टम चलता रहा.'उन्होंने कहा, ‘चीजें सही करने के लिए अत्यंत मूल्यवान डेटा उपलब्ध हैं. मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि इसरो चीजों को सही करने और निकट भविष्य में सॉफ्ट लैंडिंग के लिए अपने सारे अनुभव, ज्ञान और तकनीकी कौशल का इस्तेमाल करेगा.' 

CHANDRAYAAN 2: ISRO ने शेयर की चंद्रमा की सतह की पहली जगमगाती तस्वीर, डाटा की भी दी जानकारी

सिवन से जब पूछा गया कि क्या भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से में लैंडिंग का फिर से प्रयास करेगा, तो उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर.'इसरो प्रमुख ने कहा, ‘‘चंद्रयान-दो कहानी का अंत नहीं है. हमारी योजनाओं में आदित्य एल-1 सौर मिशन, इंसान को अंतरिक्ष में भेजने के कार्यक्रम पर काम चल रहा है. आने वाले महीनों में कई उन्नत उपग्रह प्रक्षेपित किए जाएंगे.'उन्होंने कहा था कि दिसंबर या जनवरी में छोटा उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) छोड़ा जाएगा. 200 टन वाले सेमीक्रायो इंजन पर जल्द काम शुरू होना है. (PTI से इनपुट के साथ)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com