जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल जीसी मुर्मू की ओर से राज्य में चुनाव को लेकर दिए गए बयान को लेकर भारतीय चुनाव आयोग ने नाराज़गी जताई है. आयोग ने कहा कि चुनाव की तारीखों को लेकर फैसला बस आयोग करेगा. दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर आ रही थी कि केंद्रशासित प्रदेश के राज्यपाल जीसी मुर्मू ने कहा है कि फिलहाल राज्य में चल रहे परिसीमन के बाद चुनाव कराए जा सकते हैं. इस पर चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा कि 'उचित होगा कि चुनाव आयोग के अलावा दूसरी संस्थाएं ऐसे बयान देने से बचें क्योंकि ऐसा करना आयोग के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन करने के बराबर है.'
आयोग ने कहा कि 'चुनाव कराने के लिए बहुत सी चीजें दिमाग में रखनी पड़ेंगी, जैसे कि नया नक्शा तैयार करना, मौसम, इलाके में तनाव की स्थिति और स्थानीय त्योहरों वगैरह को देखते हुए चुनाव की तारीखें तय की जाएंगी.' आयोग ने कहा कि अब कोरोनावायरस भी एक अलग चिंता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 2018 के बाद से कोई सरकार नहीं बनी है. उस साल भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में बैठी महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ लिया था. इसके बाद उम्मीद जताई गई थी कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के साथ ही राज्य में चुनाव कराए जाएंगे लेकिन चुनाव आयोग ने सुरक्षा का हवाला देते हुए इस संभावना से इनकार कर दिया था.
पूरे देश की बात करें तो इस साल के अंत तक बिहार में विधानसभा चुनाव और मध्य प्रदेश में उपचुनाव कराए जाने की उम्मीद है. अभी आयोग ने पिछले महीने ही 65 साल से ऊपर के नागरिकों के लिए पोस्टल बैलट से वोटिंग की सुविधा कराने की घोषणा की थी, लेकिन इस फैसले को कुछ दिनों में ही वापस ले लिया गया था.
Video: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : महाराष्ट्र चुनाव आयोग पर बीजेपी का पक्ष लेने का आरोप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं