विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2020

नागरिकता कानून पर सुलगती दिल्ली: अब तक 17 लोगों की मौत, आधे से अधिक घायलों को लगी है गोली

Delhi Violence: नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली सुलग रही है. रविवार यानी 23 फरवरी को मौजपुर से शुरू हुई हिंसा अब उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाक़ों में फैल चुकी है. इस दौरान एक पुलिसकर्मी समेत 17 लोगों की मौत हो गई है.

नागरिकता कानून पर सुलगती दिल्ली: अब तक 17 लोगों की मौत, आधे से अधिक घायलों को लगी है गोली
दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान अब तक 17 लोगों की हुई मौत.
  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाक़ों में हिंसा और बवाल
  • अब तक 1 पुलिसकर्मी समेत 11 लोगों ने गंवाई जान
  • उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक महीने के लिए धारा 144 लागू
नई दिल्ली:

नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली सुलग रही है. रविवार यानी 23 फरवरी को मौजपुर से शुरू हुई हिंसा अब उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाक़ों में फैल चुकी है. इस दौरान एक पुलिसकर्मी समेत 17 लोगों की मौत हो गई है वहीं, सवा सौ से ज्यादा लोग घायल हैं. घायलों में कइयों को गोली लगी है. उधर, गृह मंत्री अमित शाह और अरविंद केजरीवाल के बीच दिल्ली के हालात पर हुई बैठक के बाद सूत्रों ने NDTV को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सेना को बुलाने से इनकार करते हुए कहा कि पर्याप्त केंद्रीय बल और पुलिस अपना काम कर रही है. गृह मंत्री अमित शाह ने शांति की अपील की और कहा कि अफवाहों को रोका जाना चाहिए. उधर, विरोध प्रदर्शन के कारण केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में स्थित परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा अगली सूचना तक के स्थगित कर दी है. दिल्ली सरकार के अनुरोध पर CBSE ने यह फैसला लिया है. CBSE की तरफ से प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी गई है. CBSE ने कहा कि बाकी सभी परीक्षा केंद्रों पर पहले से निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जाएगी. प्रभावित विद्यार्थियों को परीक्षा की अगली तारीख की सूचना जल्द ही दे दी जाएगी.


दिल्ली में हिंसा के दौरान सशस्त्र भीड़ ने NDTV के रिपोर्टरों पर किया हमला
 

IPS एसएन श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त नियुक्त
राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा पर नियंत्रण के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार रात आईपीएस अधिकारी एसएन श्रीवास्तव को सीआरपीएफ से वापस बुलाकर दिल्ली पुलिस का विशेष आयुक्त (कानून-व्यवस्था) नियुक्त किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. श्रीवास्तव एजीएमयूटी कैडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं, जिनके 29 फरवरी को अमूल्य पटनायक के विस्तारित कार्यकाल के खत्म होने के बाद दिल्ली पुलिस के नए प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने की संभावना है. दिल्ली सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि अधिकारी को दिल्ली पुलिस के इस पद पर 'तत्काल प्रभाव' से नियुक्त किया जा रहा है. 
 

vavc3nv


दिल्ली से लगती सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई गई
उत्तर प्रदेश में पुलिस ने गाजियाबाद और नोएडा में उन सीमाओं पर सुरक्षा और गश्त बढ़ा दी है जो दिल्ली से लगती हैं. दिल्ली में पिछले दो दिनों के दौरान संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हुई हिंसा में 13 लोगों की मौत हो गई है. यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी. नोएडा पुलिस ने कहा कि वह 'हाई अलर्ट' पर है और जिले में धारा 144 लागू है जो एक स्थान पर चार या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगाती है. इसके साथ ही पीएसी कर्मियों को बड़ी संख्या में लगाया गया है. 

 
बता दें कि मामले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी. इस हाई लेवल मीटिंग में दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल (Anil Baijal) और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी शामिल हुए. उनके अलावा कई अन्य दलों के नेता और जनप्रतिनिधि भी इस बैठक में पहुंचे. बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''हालात जो खराब हुए है वो चिंताजनक है. हिंसा से कोई समाधान नहीं, शांति बनाए रखे.

केजरीवाल ने की यह अपील
हिंसा में घायल हुए लोगों से मुलाकात करने जीटीबी अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने लोगों से 'इस पागलपन' को रोकने की अपील की. अस्पताल के दौरे के दौरान केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी थे. अस्पताल के दौरे के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी चिंता हिंसा को रोकना है. उन्होंने कहा, 'मैंने घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उन लोगों से भी मिला जो गोलियों से घायल हुए हैं. यहां पर समुचित सुविधाएं और डॉक्टर हैं. मैं हर किसी से हिंसा को रोकने की अपील करता हूं. यह पागलपन रूकना चाहिए.'

VIDEO: RAF और पुलिस की तैनाती के बाद भी दिल्ली में हिंसा का दौर जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Violence, Delhi Clashes, Maujpur Protest, Jafrabad Violence, Caa Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com