देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल 18,833 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3 करोड़ 38 लाख, 53 हजार 48 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 278 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 4 लाख 49 हजार 538 लोगों की मौत हो चुकी है.
देशभर में कुल एक्टिव केस की संख्या 2,46, 687 दर्ज की गई है जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है. एक्टिव केस कुल संक्रमण का एक फीसदी से कम है. फिलहाल यह 0.73 फीसदी है. जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देश में फिलहाल रिकवरी रेट 97.94 फीसदी दर्ज की गई है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटों में देशभर में 24, 770 मरीज कोविड महामारी से स्वस्थ हुए हैं. अब तक देशभर में कुल 3 करोड़, 31 लाख, 75 हजार, 656 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं.
कोरोना पर पकड़ा गया चीन का झूठ! महामारी के 6 माह पहले खरीदी बड़े पैमाने पर टेस्टिंग किट
देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.68 फीसदी दर्ज की गई है जो पिछले 103 दिनों से तीन फीसदी से नीचे बना हुआ है. डेली पॉजिटिविटी रेट भी 1.34 फीसदी रिकॉर्ड की गई है. यह भी पिछले 37 दिनों से तीन फीसदी से नीचे बनी हुई है.
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना से एक भी मौत नहीं, 27 नए मामले आए सामने
अब तक (5 अक्टूबर तक) देश में कुल 57.68 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है. पिछले 24 घंटों के अंदर 14,09,825 सैंपल की जांच की गई है. मंत्रालय के मुताबिक अब तक देशभर में कुल 92.17 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं