देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नए मामले सामने आए जबकि किसी भी मरीज की जान नहीं गई. यह लगातार दूसरा दिन है जब यहां कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है और मृतकों का आंकड़ा 25,088 पर स्थिर है. यहां कोरोना संक्रमण दर 0.05 हो गई है जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 349 हो गई है. 24 घंटे में दिल्ली में 76 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई और जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 14,13,590 लोग ठीक हो चुके हैं. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.024 फीसदी और रिकवरी दर 98.23 फीसदी है.
- 24 घंटे में सामने आए 27 केस, कुल आंकड़ा 14,39,027
- 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए 76 मरीज, कुल आंकड़ा 14,13,590
- 24 घंटे में हुए 55,537 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 2,79,45,735 (RTPCR टेस्ट 34,326 एंटीजन 21,211)
- कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या- 100
- कोरोना डेथ रेट- 1.74 फीसदी
वहीं, पूरे देश की बात करें तो भारत में कोविड-19 के 18,346 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,38,53,048 पर पहुंच गयी। 209 दिनों में संक्रमण के ये सबसे कम मामले हैं. उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,52,902 हो गयी जो 201 दिनों में सबसे कम है. 263 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,49,260 पर पहुंच गयी है. कोरोना वायरस के मामलों में दैनिक वृद्धि लगातार 11वें दिन 30,000 से कम बनी हुई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अफवाह बनाम हकीकत : वैक्सीन की डबल डोज से कोरोना के खिलाफ सुरक्षा चक्र मजबूत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं