विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2020

Coronavirus: पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 76,472 नए मामले, 1021 की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना (Coronavirus) संक्रमितों की संख्या 34,63,972 हो गई है.

  • 24 घंटे में कोरोना के 76472 नए मामले
  • इस दौरान 1021 कोरोना मरीजों की मौत
  • कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 34,63,972
नई दिल्ली:

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 2.47 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 8.36 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 34,63,972 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 76,472 नए मामले सामने आए हैं.

इस दौरान देश में 1021 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. 26,48,998 मरीज ठीक हो चुके हैं और अब तक 62,550 लोगों की जान गई है. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 76.47 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 8.23 प्रतिशत है. देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए.

Coronavirus India LIVE Updates: भारत में नहीं थम रहा कोरोना, 24 घंटे में 76472 नए मामले

बताते चलें कि संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है. कोरोना के एहतियातन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने इससे संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय, AIIMS, ICMR, DRDO एवं दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों के साथ बैठक की थी. इस दौरान उन्‍होंने निर्देश दिया कि मानसून सत्र के मद्देनजर स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए और संसद परिसर में भी स्वास्थ्य जांच के लिए व्यापक इंतजाम किए जाएं.

होम क्वारंटीन पर गए पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह, विधानसभा में कोरोना पॉजिटिव MLA से की थी मुलाकात

लोकसभा स्‍पीकर ने कहा कि संक्रमण न फैले और संसद चले, इसके लिए विशेषज्ञों के सुझाव के अनुसार सारी तैयारी की जाएंगी तथा संसद परिसर के भीतर व्यापक सुरक्षा प्रबंधों के साथ सत्र चलेगा. उन्होंने कहा कि सभी सांसदों से आग्रह किया जाएगा कि वह अपना COVID-19 टेस्ट कराएं. लोकसभा अध्‍यक्ष के निर्देशानुसार, कोरोना संक्रमण से बचाव के हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं. इसके लिए संसद परिसर तथा संसद भवन में प्रवेश के समय थर्मल गन और थर्मल स्कैनर से तापमान की जांच की जाएगी.

VIDEO: महिला की मौत के 3 दिन बाद बताया, 'वो कोरोना पॉजिटिव थी'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19, Coronavirus, Covid 19 India, COVID19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com